बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर वाले विशाल डडलाली ने नए सिंगर्स को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि कोई भी नया सिंगर उनसे संपर्क करने के लिए किसी मंत्री या उनके सेक्रेटरी से फोन न करवाए. ऐसा करने पर वे उनसे कभी नहीं मिल पाएंगे.
'मंत्रीजी से फोन मत करवाना!' विशाल डडलानी ने नए सिंगर्स के लिए चेतावनी जारी की है
म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने नए सिंगर्स को ‘सिफारिश’ से दूर रहने की चेतावनी दी है. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट (Vishal Dadlani Instagram post) में उन्होंने कहा कि कॉन्टैक्ट्स के जरिए काम मांगने वालों के साथ वे काम नहीं करेंगे और टैलेंट पर भरोसा रखने की सलाह दी. जानिए Vishal Dadlani Advice to singers और nepotism पर उनके इस बयान की पूरी कहानी.


विशाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर यह बात कही. उन्होंने लिखा,
नए सिंगर्स के लिए सलाह, किसी मंत्रीजी या उनके सेक्रेटरी से मुझे कॉल मत करवाना. यह तरीका पक्का है कि मुझसे कभी मुलाकात नहीं होगी. मुझे उन लोगों के लिए बिल्कुल सम्मान नहीं है जो ‘कॉन्टैक्ट्स’ के जरिए आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं. एक लड़के ने अभी यही कोशिश की, मैंने मंत्रीजी को ब्लॉक कर दिया है और उसे भी. अब भले ही वह बहुत अच्छा सिंगर हो, मुझे उसके साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. सॉरी.
विशाल का कहना है कि ‘सिफारिश’ वाली संस्कृति एक बोरिंग क्लिशे बन चुकी है. इससे लगता है कि व्यक्ति को अपने टैलेंट पर भरोसा नहीं है. उन्होंने नए कलाकारों को सलाह दी कि अपने टैलेंट पर विश्वास रखें, मेहनत करने को तैयार रहें और धैर्य रखें. अगर आप सच में अच्छे हैं, तो आपका समय जरूर आएगा.
उन्होंने आगे लिखा,
बस अपना म्यूजिक रिलीज कर दो. अगर अच्छा होगा, तो वह खुद ही मेरे पास तक आ जाएगा.
विशाल ने यह भी बताया कि वह फिलहाल एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, जहां हर हफ्ते नए आर्टिस्ट्स को डिस्कवर किया जाएगा और अच्छे म्यूजिक को मौका मिलेगा.
बता दें कि विशाल-शेखर जोड़ी के मशहूर कंपोजर विशाल डडलाली कई हिट गाने दे चुके हैं. उन्होंने ‘खुदा जाने’, ‘बैंग बैंग’ और ‘इश्क वाला लव’ जैसे लोकप्रिय गाने कंपोज किए हैं. लोग उनके इस रुख को ‘सिफारिश’ और ‘नेपोटिज्म’ के खिलाफ एक मजबूत आवाज मान रहे हैं. उनका मैसेज साफ है, टैलेंट और मेहनत से ही आगे बढ़ें, शॉर्टकट न अपनाएं.
अरिजीत सिंह के संन्यास के बाद पोस्टहाल ही में अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कहने की खबर के बाद भी विशाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा,
कंगना पर हमले वाली घटना पर तीखा रिएक्शनआपने कुछ सीखा? सफलता शांति की गारंटी नहीं है, अमीरी और ताकत सुरक्षा की गारंटी नहीं हैं. जिंदगी अजीब भी है और छोटी भी. अपनी जिंदगी का एक भी पल बर्बाद मत कीजिए. अपने बारे में खुद से झूठ मत बोलिए. दूसरों की तरह बनने की कोशिश मत कीजिए. जिंदगी को पूरी तरह जिएं, यही सलाह मैं दे सकता हूं.
डडलाली अपने म्यूजिक के साथ-साथ बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं. साल 2024 में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत से जुड़ी एक घटना पर उनके रिएक्शन की आलोचना हुई थी. CISF की एक महिला कांस्टेबल ने कंगना पर हमला किया था. इसके बाद डडलाली ने सार्वजनिक रूप से कांस्टेबल की तारीफ की और उन्हें नौकरी देने की पेशकश तक कर दी थी.
वीडियो: प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद फिल्मों में हाथ अजमाएंगे अरिजीत सिंह?





















