The Lallantop

मुंबई में तेज रफ्तार BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत, हवा में दो बार पलटने का VIDEO आया

Mumbai BMW Accident: मुंबई कोस्टल रोड एक 10.58 km लंबा हाई-स्पीड फ्रीवे है. ये साउथ मुंबई में मरीन ड्राइव को बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वर्ली सिरे से जोड़ता है. कोस्टल रोड ब्रिज पर ही BMW के साथ ये हादसा हुआ.

Advertisement
post-main-image
मुंबई में पुल से गिरती BMW कार का CCTV फुटेज. (Courtesy: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मुंबई में कोस्टल रोड ब्रिज से तेज रफ्तार ब्लैक BMW कार नीचे गिर गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
  • कार के पुल से गिरने के पीछे ड्राइवर द्वारा तेज स्पीड के कारण नियंत्रण खोना बताया गया है, जिसकी जांच पुलिस द्वारा शुरू की गई है।
  • हादसे के बाद घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस ने दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी रखी है।
author-image
दीपेश त्रिपाठी

मुंबई में कोस्टल रोड ब्रिज से एक तेज रफ्तार BMW कार नीचे गिर गई. हवा में उड़ती कार जैसे ही जमीन से टकराई, उसके परखच्चे उड़ गए. एक्सीडेंट में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि BMW ब्रिज से गिरती है और जमीन से जोरदार टक्कर लगने से चकनाचूर हो जाती है.

Advertisement

रविवार, 20 सितंबर को एक्सीडेंट का पता चला. कोस्टल रोड कंट्रोल रूम के मुताबिक, एक ब्लैक BMW कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही थी. कथित तौर पर तेज स्पीड की वजह से ड्राइवर कार को कंट्रोल नहीं कर पाया, और कार पुल से नीचे गिर गई.

हादसे का खौफनाक VIDEO

इंडिया टुडे को घटना का एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज भी मिला. वीडियो में दिखता है कि सुबह 5:03 बजे कार कोस्टल रोड ब्रिज से उड़ी, बीच हवा में दो बार पलटी खाकर नीचे जमीन पर जा गिरती है. जिस जगह पर कार गिरी वो एक कंस्ट्रक्शन साइट है.

Advertisement
तीन की तुरंत मौत हो गई

एक्सीडेंट की खबर लगने पर तुरंत कार सवार चार लोगों को पास के सरकारी नायर हॉस्पिटल ले जाया गया. वहां, डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि दो मृतकों की पहचान शनय गज्जल (21 साल) और एक 17 साल के लड़के के तौर पर हुई है. जबकि एक 25 साल के मृतक युवक की पहचान होनी बाकी है.

पुलिस ने जांच शुरू की

घायल युवक की उम्र करीब 20 साल है. हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं. अस्पताल के ट्रामा वार्ड में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि हादसे के सही कारण का पता लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें: 250 की रफ़्तार से BMW चलाई, डिवाइडर से टक्कर के बाद उड़े परखच्चे, दो की मौत

Advertisement

घटना के बाद का भी एक वीडियो भी आया, जिसमें काली BMW चकनाचूर हालत में नजर आ रही है. हादसा कितना भयानक हुआ होगा, इसका अंदाजा कार की खस्ताहाल हालत से लगाया जा सकता है. मुंबई कोस्टल रोड एक 10.58 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड फ्रीवे है. ये साउथ मुंबई में मरीन ड्राइव को बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वर्ली सिरे से जोड़ता है. इसी रास्ते पर ये एक्सीडेंट हुआ.

वीडियो: दिल्ली में BMW से एक्सीडेंट में वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत, इलाज के लिए नजदीकी के बजाए 22 किमी दूर ले गई

Advertisement