The Lallantop

सोनम वांगचुक की सेहत बिगड़ी, 'साइलेंसर' ने की अपील- 'फुंसुख वांगडू' को ज़िंदा रखना है'

CJP Protest Jantar-Mantar- दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है. सोनम वांगचुक समेत कई प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं. लेकिन सोनम की सेहत बिगड़ती जा रही है. समर्थकों ने उनके लिए चिंता ज़ाहिर की है.

Advertisement
post-main-image
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया है।
  • यह आंदोलन शिक्षा मंत्री के खिलाफ असंतोष और सोनम वांगचुक के 17 दिनों के हंगर स्ट्राइक के समर्थन में शुरू हुआ है, जिनकी सेहत लगातार खराब हो रही है।
  • CJP और सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई से संसद मार्च का फैसला किया है और विभिन्न दलों व संगठनों से इसे समर्थन देने की अपील की है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन चल रहा है. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें. इसी आंदोलन के समर्थन में सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से हंगर स्ट्राइक पर हैं. उनकी सेहत लगातार गिर रही है. आंदोलनकारियों के मुताबिक 17वें दिन तक उनका करीब 8.5 किलो वजन कम हो चुका है और उनका ब्लड प्रेशर 109/70 तक पहुंच गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

14 जुलाई की सुबह CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक्स पर ल‍िखा, 

‘सोनम सर की भूख हड़ताल का 17वां दिन. उनकी मांसपेशियों का वज़न कम होना शुरू कर दिया है और वे बेहद दर्द में हैं. बाकी सभी लोगों की तरह मैंने भी उनसे अपनी भूख हड़ताल ख़त्म करने की गुज़ारिश की. उन्होंने शांत भाव से जवाब दिया कि मुझसे भूख हड़ताल ख़त्म करने के लिए मत कहिए. सरकार से पूछिए कि वो बातचीत तक क्यों नहीं करना चाहती.’

Advertisement

प्रदर्शन के समर्थकों ने क्या कहा?

इसके अलावा सोनम वांगचुक के समर्थन में TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने भी बयान जारी किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,

‘सोनम सर, आपके अनशन ने न्याय की लड़ाई में देश के युवाओं को एकजुट कर दिया है. आपका लक्ष्य पूरा हो गया है. सरकार को आपकी ज़िंदगी या करोड़ों युवाओं की ज़िंदगी की परवाह नहीं है. लेकिन आपकी ज़िंदगी हमारे लिए मायने रखती है. कृपया अनशन ख़त्म करें और लड़ाई जारी रखें.’

Advertisement

इससे एक दिन पहले यानी 13 जुलाई को शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया था. उद्धव ठाकरे ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को अपने-अपने झंडे अलग रखकर इस आंदोलन का समर्थन करना चाहिए. उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी इस प्रदर्शन के समर्थन में आगे आने की अपील की.

ये भी पढ़ें: 'आंदोलन करना है तो...', सोनम वांगचुक ने 6 जून के प्रोटेस्ट में शामिल होने की शर्त बताई

सोनम वांगचुक उर्फ़ ‘फुंसुक वांगड़ू’

20 जून से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब 24वें दिन में पहुंच चुका है. हालांकि, आंदोलन को कुछ ही राजनीतिक नेताओं और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों का समर्थन मिला है.

इसी बीच फिल्म 3 Idiots में चतुर रामलिंगम यानी ‘साइलेंसर’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने भी एक वीडियो जारी कर लोगों से सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाने की अपील की है. ओमी वैद्य ने कहा कि वह नहीं चाहते कि फुंसुक वांगड़ू मर जाए. उन्होंने याद दिलाया कि फिल्म में आमिर खान का निभाया गया फुंसुक वांगड़ू का किरदार असल जिंदगी में सोनम वांगचुक से प्रेरित था.

इस बीच CJP और सोनम वांगचुक ने ऐलान किया है कि 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद सत्र के दौरान वे संसद तक मार्च करेंगे. इसके लिए उन्होंने राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से इस मार्च में शामिल होने की अपील की है.

वीडियो: सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी, 20 जुलाई से क्या करने वाली है?

Advertisement