The Lallantop

टिकट नहीं होने पर लड़की ने TTE से बहस की, कपड़े फाड़कर बोली- ‘हम इसको फंसाएंगे’

ट्रेन में एक महिला और TTE के बीच हुई बहस का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला TTE को पुलिस में शिकायत करने और बिना किसी अपराध के फंसाने की धमकी देती है.

Advertisement
post-main-image
ट्रेन में महिला ने TTE से की बहस. (Courtesy- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला के पास सेकंड AC टिकट नहीं होने के बावजूद वह AC कोच में बैठी और TTE के साथ टिकट को लेकर बहस हुई।
  • महिला ने टिकट न होने के बावजूद AC कोच में यात्रा की, जिसके कारण TTE ने उसे जनरल कोच में जाने के लिए कहा और बाद में रेलवे पुलिस को सूचना दी गई।
  • रेलवे पुलिस ने महिला को बिना टिकट सफर करने पर स्टेशन पर उतारा, उससे जुर्माना वसूला और टिकट बनाकर आगे यात्रा की अनुमति दी।

सोशल मीडिया पर एक ट्रेन में महिला और TTE के बीच बहस का वीडियो वायरल है. बताया जा रहा है कि महिला के पास AC कोच का टिकट नहीं था. बावजूद इसके वो AC कोच में ट्रैवल कर रही थी. इसी बात पर वो TTE से भिड़ भी गई. बताया गया कि दोनों में बहस इतनी बढ़ गई कि महिला TTE के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की धमकी देने लगी. आरोप है कि महिला अपने हाथों से अपने ही कपड़े फाड़ने लगी और TTE को फंसाने की धमकी देने लगी. हालांकि, रेलवे पुलिस ने अगले ही स्टेशन पर उसे उतार दिया और फाइन के साथ टिकट बनाई.

Advertisement
दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन की घटना

वीडियो में महिला ने अपना नाम राधिका तिवारी बताया है. ये घटना दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन में 17 सितंबर को हुई. इंडिया टुडे से जुड़े उदय गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला एक बच्चे के साथ ट्रेन के सेकंड AC कोच में बैठकर सफर कर रही थी. इस दौरान TTE टिकट चेक करते हुए उसके पास पहुंचा और उससे टिकट मांगा. 

AC कोच में बैठने पर बहस

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने टिकट न होने की बात कही. इसके बाद TTE ने उन्हें जनरल कोच में जाने के लिए कहा लेकिन महिला जनरल डिब्बे में जाने के बजाय AC के 3rd कोच में जाकर बैठ गई. TTE अपना काम करते हुए 3rd AC कोच में पहुंचे, जहां दोनों के बीच टिकट को लेकर फिर बहस हो गई. वीडियो में TTE महिला से टिकट मांगते हैं जबकि, महिला उनसे पैसे लेने के लिए कहती है. इसके जवाब में TTE ने कहा कि ‘मुझे पैसे नहीं टिकट चाहिए.’ इसके बाद दोनों में बहस तेज हो जाती है. महिला गुस्से में TTE से कहती है कि उसका भाई भी TTE है और वो किसी को फोन करके बात करने लगती है. महिला ने फोन पर कहा,

Advertisement

TTE आकर हमको तंग कर रहा है. मेरा कपड़ा उतार रहा है वो. ये मेरा कपड़ा छू रहा है यार. रुक जाओ 112 के पास कॉल करती हूं. आप लोग इसमें मत शामिल होइए. हम इसको फंसाएंगे.

महिला पर लगा फाइन

ये सारी घटना महिला की सामने वाली सीट पर बैठे एक पैसेंजर ने रिकॉर्ड कर ली थी. रिपोर्ट के मुताबिक, TTE ने पूरी घटना के बारे में रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी. इसके बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से पहले ही रेलवे पुलिस वहां मौजूद थी. जहां RPF ने महिला को ट्रेन से उतारा और शिकायत पर उससे पूछताछ की.

यह भी पढ़ें: कार से स्टंट कर रहा था, कंट्रोल बिगड़ा, 4-5 स्टूडेंट्स को रौंद दिया, VIDEO वायरल

Advertisement

पूछताछ के दौरान भी उसने TTE पर आरोप लगाए. लेकिन पैसेंजर के वीडियो दिखाने के बाद उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई. RPF ने महिला पर बिना टिकट के सफर करने के खिलाफ फाइन लगाया. साथ ही उसका टिकट बनाकर उसे स्टेशन से आगे जाने दिया. 

वीडियो: भाई-दोस्त को गाड़ी देना महंगा पड़ सकता है, एक्सीडेंट के बाद वाले नियम जान लें

Advertisement