दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनावों (DUSU Elections) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को बड़ी कामयाबी मिली है. अध्यक्ष पद पर ABVP के प्रत्याशी यश डबास को जीत मिली है. वहीं सेक्रेटरी के पद पर रिया छाबड़ी ने जीत दर्ज की है. साथ ही जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर लक्ष्य राज ने परचम लहराया है. इसके अलावा उपाध्यक्ष के पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद पर जीती एबीवीपी, बाकी पदों पर क्या रहा रिजल्ट?
DUSU Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने तीन बड़े पदों पर जीत दर्ज की है. यश डबास अध्यक्ष, रिया छाबड़ी सेक्रेटरी और लक्ष्य राज जॉइंट सेक्रेटरी चुने गए हैं. वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की है.

कड़े मुकाबले के बाद सामने आए नतीजों में ABVP ने जीत दर्ज की है. ABVP, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) और AISA-SFI गठबंधन ने चार मुख्य पदों के लिए चुनाव लड़ा था. वहीं निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार भी अहम पदों की दौड़ में शामिल थे. वोटों की गिनती शनिवार, 19 सितंबर को सुबह 8 बजे नॉर्थ कैंपस के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पस हॉल में शुरू हुई. कई राउंड तक मुकाबला कड़ा रहा, खासकर अध्यक्ष पद की दौड़ में, जहां गिनती के दौरान बढ़त बदलती रही. अध्यक्ष पद के मुकाबले में यश डबास ने NSUI के विजय मीणा को हराकर जीत हासिल की. उपाध्यक्ष पद पर दीपांशु शोकीन ने ABVP के इशू मौर्य और NSUI के वीर छत्रथ को हराया.
सचिव पद पर रिया छावड़ी ने एनएसयूआई की नम्रता चौधरी को हराया है. वहीं संयुक्त सचिव का चुनाव लक्ष्यराज सिंह ने एनएसयूआई के गोपाल चौधरी और समाजवादी छात्र सभा के विशेष यादव को हराकर जीता है. सभी 52 पोलिंग सेंटर्स से मिले वोटिंग डेटा के आधार पर, 2026 के DUSU चुनाव में कुल 40.46 प्रतिशत वोटिंग हुई है. इस चुनाव में 1.51 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स वोट देने के लिए योग्य थे. डे-कॉलेज के छात्रों के लिए वोटिंग शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई. जबकि इवनिंग-कॉलेज के छात्रों ने दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे के बीच वोट डाला था. इस चुनाव के वोटों का गणित देखें तो-
अध्यक्ष पद:-
ABVP : 24,576
NSUI : 22,523
LEFT : 5,377
ASAP : 1,388
उपाध्यक्ष:-
Independent : 30,615
ABVP : 16,910
NSUI : 4,313
LEFT : 2,383
सेक्रेटरी :-
ABVP : 21,650
NSUI : 14,869
LEFT : 8,734
ASAP : 7,639
जॉइंट-सेक्रेटरी :-
ABVP : 16,615
SCS : 15,778
NSUI : 15,206
LEFT : 5,837
यह चुनाव चार मुख्य पदों; प्रेसिडेंट, वाइस-प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी के लिए हुआ. इसमें कुल 20 उम्मीदवार मैदान में थे. ABVP और NSUI ने सभी चार पदों के लिए उम्मीदवार उतारे, जबकि AISA और SFI ने मिलकर चुनाव लड़ा. कैंपेन और वोटों की गिनती के दौरान कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अहम दावेदार बनकर उभरे. कुल मिला कर देखें तो इस साल मुकाबला काफी कड़ा रहा. अलग-अलग राउंड में बढ़त बदलती रही और गिनती के अलग-अलग चरणों में अलग-अलग ग्रुप्स के उम्मीदवार आगे आते रहे. बदलते रुझानों की वजह से आखिरी राउंड तक अंतिम नतीजे को लेकर अनिश्चितता बनी रही.
(यह भी पढ़ें: DU के 91 कॉलेज, हॉस्टल सिर्फ 20 में, सत्य निकेतन हादसे ने सबकी पोल खोल दी)
वीडियो: नेतानगरी: यूपी चुनाव से पहले अमित शाह का नया दांव, योगी का 'ब्रह्मास्त्र' तैयार, UCC पर राहुल चुप क्यों?












