कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ प्रवक्ता सौरव दास और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के बीच ऑनलाइन बहस जारी है. कुछ दिनों पहले कंगना ने उनका एक इंटरव्यू अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया. और उन्हें ‘निकम्मा’ और ‘बेरोज़गार’ बताया था. इसी बात का जवाब अब सौरव ने दिया है. तंज़ करते हुए कहा, ‘कंगना रनौत का गूगल भी उन्हें गलत जवाब देता है’. साथ ही उन्हें एक मुफ्त की सलाह भी दे दी कि कंगना जी को स्टूडेंट ऑफ़ लाइफ होना चाहिए यानी जिंदगी से सीखते रहना चाहिए.
गूगल भी उन्हें गलत जवाब देता है... CJP के सौरव दास ने कंगना रनौत को दिया जवाब
Saurav-Kangana row: सौरव दास और कंगना रनौत के बीच तकरार जारी है. सौरव ने तंज़ करते हुए कहा कि कंगना रनौत का गूगल भी उन्हें गलत जवाब देता है. कंगना ने उनकी उम्र और प्रोफेशन को लेकर गलत दावे किए थे और गूगल का हवाला दिया था.

सौरव ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान कहा,
‘मैं 28 नहीं, 27 साल का हूं. वो भी अभी कुछ ही दिन पहले हुआ हूं. और मैं स्टूडेंट नहीं हूं. पता नहीं उनका गूगल उन्हें क्या बताता है. मैंने कभी ये दावा भी नहीं किया कि मैं स्टूडेंट हूं. मैं एक पत्रकार हूं. और ‘स्टूडेंट ऑफ़ लाइफ’ हूं. मुझे लगता है ऐसे ही आप लाइफ में आगे बढ़ सकते हैं. आपकी उम्र से फर्क नहीं पड़ता. अगर आप जीवन से सीख नहीं रहे हैं तो आपके पास विजडम (wisdom) कभी नहीं आएगा. कंगना जी को भी मैं यही सलाह दूंगा.’
सौरव दास ने अपनी बातचीत में दो चीजें साफ कर दीं कि वो छात्र नहीं हैं और उनकी उम्र 27 साल है. कंगना ने अपने इंस्टा स्टोरी में सौरव पर सवाल उठाए थे कि जब उनकी उम्र 28 साल है तो वो स्टूडेंट कैसे हुए?
ये भी पढ़ें: CJP के सौरभ दास पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- ‘तुम्हारी उम्र में 2 नेशनल अवॉर्ड जीते और तुम बेकार’
कंगना रनौत ने सौरव का वीडियो शेयर करते हुए लंबा चौड़ा मैसेज लिखा था. बताया था कि वो पब्लिक लाइफ में पिछले 20 साल से हैं. दावा किया कि सौरव की उम्र तक वो नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं. उन्होंने कहा कि सौरव कोई स्टूडेंट नहीं हैं बल्कि वो एक बेरोज़गार और बेकार इंसान हैं. इसी बात पर सौरव ने उन्हें जिंदगी से सीख लेने की सलाह दी है.
लेकिन ये सब शुरू कैसे हुआ? CJP प्रोटेस्ट के दौरान कंगना ने प्रोटेस्ट में शामिल कुछ स्टूडेंस्टस पर निशाना साधा था. खासकर लड़कियों को लेकर. उन्हें जनरेशन गटर (Generation Gutter) करार दिया था. इस बात पर सौरव ने उन्हें खूब सुनाया. कहा कि कंगना रनौत को उनके पार्टी वाले खुद सीरियसली नहीं लेते हैं. इसलिए Gen Z और Gen Alpha को भी उन्हें सीरियसली नहीं लेना चाहिए.
वीडियो: पार्टी में डांस वाले वायरल वीडियो पर CJP की सफाई, सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या कहा?










