The Lallantop

बद्रीनाथ-जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 यात्री लापता, चारधाम के लिए निकले थे

Joshimath Badrinath Helicopter crash: हेलिकॉप्टर क्रैश जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ के पीछे चाई गांव के इलाके में हुआ बताया जा रहा है. अभी तक उसका मलबा नहीं मिला है. पायलट से भी संपर्क नहीं हो पाया है.

Advertisement
post-main-image
हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे. (Courtesy-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 30 अक्टूबर को जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच ट्रांस भारत कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें पायलट हिमांशु समेत कुल छह लोग सवार थे और अभी तक मलबा और सभी सवारियों का पता नहीं चला है।
  • अक्टूबर में पहले भी चारधाम क्षेत्र में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाएं हो चुकी हैं तथा खराब मौसम की स्थिति के कारण सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।
  • घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और SDRF संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं और मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटनाग्रस्त लोगों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है. अभी तक हेलिकॉप्टर का मलबा नहीं मिला है. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं. पायलट से अभी तक कोई संपर्क नहीं हो सका है.

Advertisement

हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे. पायलट का नाम हिमांशु है. यात्रियों में प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एच. एस नटराज शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार, 30 अक्टूबर को बद्रीनाथ धाम से उड़ान भरने के बाद हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. घटना के कुछ घंटों बाद अधिकारियों ने ये जानकारी दी.

यह हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का बताया जा रहा है. घटना के बाद अन्य उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. बताया गया कि अक्टूबर महीने में पहले भी चारधाम हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. खराब मौसम के बीच लोग कॉप्टर उड़ाने पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

Advertisement

घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी चिंता जताई. उन्होंने एक्स पर लिखा,

“चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलिकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं. गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.”

इलाके में लगातार बारिश होनी वजह से हेलिकॉप्टर को लोकेट नहीं कर पा रहे हैं  

Advertisement

खबर अपडेट की जा रही है…

वीडियो: ब्लैकआउट और पासपोर्ट जब्त, कराची पोर्ट पर 6 भारतीय कैसे फंसे?

Advertisement