The Lallantop

बिहार फिर शर्मसार! अब समस्तीपुर में जमुई जैसी घटना, नाबालिग को किया मॉलेस्ट

बिहार से फिर एक बार इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक नाबालिग को एक शख्स बार-बार पकड़ रहा है. उसके साथ कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं. आरोपी अश्लील बातें भी करते दिखे.

Advertisement
post-main-image
बिहार के समस्तीपुर में नाबालिग लड़की के साथ उत्पीड़न के आरोप में चार गिरफ्तार. (courtesy: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र में 15 सितंबर को नाबालिग लड़की के साथ सार्वजनिक स्थल पर उत्पीड़न का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • यह घटना जमुई की नाबालिग उत्पीड़न घटना के कुछ ही दिन बाद सामने आई, जहाँ नाबालिगों के साथ मारपीट और उत्पीड़न की परिस्थितियां बनी थीं और स्थानीय निगरानी पर सवाल उठे थे।
  • पुलिस के द्वारा आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी की गई है और मामले की जांच जारी है, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद प्रशासन से जवाबदेही के कई सवाल उठ रहे हैं।

बिहार से एक बार फिर से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. समस्तीपुर में नाबालिग लड़की के साथ जमुई जैसी घटना हुई. जमुई की घटना को अभी हफ्ता भी नहीं हुआ कि समस्तीपुर में एक नाबालिग लड़की का उत्पीड़न करते कुछ लड़कों का वीडियो वायरल हो रहा है. घटना जमुई की तरह की ही है. जमुई में अंधेरे में नाबालिग को मॉलेस्ट किया गया था, यहां उजाले में निशाना बनाया. 

Advertisement

मामला समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र का है. वीडियो 15 सितंबर का बताया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और अब तक इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

नाबालिग को खुले आम किया मॉलेस्ट

आजतक से जुड़े जहांगीर आलम की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर बांध के ऊपर एक नाबालिग लड़का और लड़की बाइक लगाकर आपस में बात कर रहे थे. इसी दौरान कुछ लोग वहां आ गए और उन्होंने दोनों नाबालिगों को घेर लिया. इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग लड़के के साथ मारपीट की. जानकारी के मुताबिक लड़का वहां से भाग गया. इसके बाद आरोपी नाबालिग लड़की का उत्पीड़न करने लगे.

Advertisement

वायरल वीडियो में लड़की इन आरोपियों का विरोध करती दिखाई दे रही है. एक आरोपी पीड़िता को बार-बार पकड़ता है. वीडियो में आरोपी गालियां देते और अश्लील बातें करते भी नजर आ रहे हैं. आरोपी लड़की से उसका पता भी पूछते हैं. लड़की बाइक पर आए युवक को अपना भाई बताती है. इसके बाद भी युवक उसके साथ अश्लील बातें करते हैं.

घटना के वक्त वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया. यही वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

ये भी पढ़ें: जमुई केस वाले नंदन यादव के नए वीडियो से खुले बड़े राज, अब ये मुकदमे भी लिखे जाएंगे?

Advertisement
पुलिस ने क्या बताया?

समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने आजतक संवाददाता से फोन पर बात करते हुए बताया कि वीडियो सामने आते ही पुलिस जांच में जुट गई थी. उन्होंने कहा कि वीडियो कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र का है. मामले में FIR दर्ज की गई है. 

वहीं, सदर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार (उम्र 19 साल), अवधेश पासवान (उम्र 46 साल) है, विकास शर्मा 32 साल का है और 38 साल का रामबाबू सहनी शामिल है. 

जमुई के बाद अब समस्तीपुर मे हुई ऐसी ही घटना शर्मसार करने वाली है. जमुई में अंधेरा था, यहां दिन का उजाला. जगह बदल गई, जिला बदल गया. लेकिन राज्य, सरकार और सवाल वही है. अगर सड़क पर किसी लड़की का उत्पीड़न हो रहा है, तो पुलिस की निगरानी कहां थी? स्थानीय प्रशासन क्या कर रहा था? और सबसे बड़ा सवाल, राज्य सरकार की जवाबदेही कहां तय होगी?

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव की इतनी हिम्मत किसने बढ़ाई?

Advertisement