कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव 2026 में बेंगलुरु शिक्षक क्षेत्र सीट पर कांग्रेस को मिली हार. NDA-जनता दल (सेक्युलर) कैंडिडेट AP रंगनाथ ने 908 वोटों से सिटिंग कांग्रेस विधायक पुटन्ना को पछाड़ दिया. दूसरी तरफ, पटना टीचर सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार ने भाजपा कैंडिडेट को पछाड़ दिया. पटना टीचर निर्वाचन क्षेत्र 30 सालों से भाजपा का गढ़ बना हुआ था.
MLC चुनाव: बेंगलुरु में BJP का कमाल, पटना में RJD ने 30 साल के भाजपा राज का किया अंत
कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव 2026 में बेंगलुरु शिक्षक क्षेत्र सीट पर कांग्रेस को हार मिली है. NDA कैंडिडेट AP रंगनाथ ने 908 वोटों से सिटिंग कांग्रेस विधायक पुटन्ना को पछाड़ दिया. पटना टीचर सीट पर भी बड़ा उलटफेर हुआ है. RJD उम्मीदवार ने भाजपा कैंडिडेट को पछाड़ दिया.

AP रंगनाथ NDA और जनता दल के साझा उम्मीदवार थे. उन्होंने 10,810 वोटों से अपनी जीत दर्ज की और पुटन्ना को 9,902 मिले. अब JD(S) के स्टेट यूथ प्रेसिडेंट निखिल कुमार ने राहुल गांधी पर तंज कसा है. वहीं केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया है.
राहुल गांधी पर कसा तंजनिखिल कुमार ने अपने X हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, ‘इस बार दोष देने के लिए EVM भी नहीं है. राज्य का कंट्रोल कांग्रेस के हाथ में है. फिर भी बेंगलुरु टीचर्स सीट पर AP रंगनाथ की जीत हुई.’
उन्होंने तंज कसते हुए आगे लिखा, ‘इस बार पढ़े-लिखे टीचर्स ने पेपर पर वोट दिया है. तो क्या अब राहुल गांधी पेपर चोरी का आरोप लगाएंगे?’
ये रिजल्ट ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस मतदाता सूचियों के SIR का विरोध कर रही है और मांग कर रही है कि चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए जाएं. पार्टी ने EVM के इस्तेमाल को लेकर भी बार-बार चिंता जताई है और दावा किया है कि इससे BJP को फायदा मिलता है.
बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मुकाबला बेहद ज़रूरी था. 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले पुट्टन्ना JD(S) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. पुट्टन्ना और रंगनाथ, दोनों ही वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं.
ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने SC में ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों को नकारा, कहा- 'सर्वसम्मति से लिए फैसले'
एचडी कुमारस्वामी ने क्या कहा?X पर एक पोस्ट में, कुमारस्वामी ने कहा,
‘झूठ, कुशासन, धन-बल और बाहुबल की हार हुई है. शिक्षकों को धन्यवाद जिन्होंने सत्ता के प्रलोभन और अहंकार को ठुकरा दिया. NDA के उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी जिन्होंने उम्मीदवार के लिए प्रचार किया था.’
कुमारस्वामी ने ये भरोसा भी जताया कि जिन तीन निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना चल रही है, वहां NDA के उम्मीदवार जीतेंगे. उन्होंने कहा कि ये जीत राजनीतिक बदलाव की उम्मीद जगाती है. 2028 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए माहौल तैयार कर रही है.
पटना टीचर्स सीट पर उलटफेरपटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव में, RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह ने BJP के मौजूदा MLC प्रो. नवल किशोर यादव को हरा दिया है. मुकाबले में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से दिव्य ज्योति और कांग्रेस से डॉ. संजय यादव भी शामिल थे.
जीत के बाद, डॉ. संजीव कुमार सिंह ने इस रिजल्ट को शिक्षक समुदाय को समर्पित किया और समर्थन के लिए शिक्षकों का धन्यवाद किया. इस नतीजे से पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बदल गया है. यहां नवल किशोर यादव तीन दशकों से इस सीट पर काबिज थे.
ये रिजल्ट RJD के लिए भी काफी अहम है, क्योंकि उसने एक ऐसे निर्वाचन क्षेत्र में BJP के मौजूदा MLC को हराया है, जिसका प्रतिनिधित्व पारंपरिक रूप से यादव समुदाय करते आए हैं.
वीडियो: कैमरे वाले चश्मे से स्टिंग ऑपरेशन की कोशिश, कर्नाटक के सीएम ने क्या आरोप लगाए?













