पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) मोदी सरकार पर बुरी तरह भड़की हुई है. 20 अक्टूबर को पंजाब में सत्ताधारी पार्टी AAP ने दावा किया कि सीएम भगवंत मान को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक डिटेन करके रखा गया. पार्टी ने ये भी आरोप लगाया कि एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने भारी दबाव के कारण भगवंत मान पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया. AAP का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पंजाब को बेइज्जत करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है.
'भगवंत मान को 3 घंटे तक रोका, 50 हजार जुर्माना लगाया,' मोदी सरकार पर भड़की AAP
AAP ने आरोप लगाया कि जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फ्रांस से लौटे, तो उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे तक डिटेन करके रखा गया. इस मामले में अकाली दल ने भगवंत मान पर ही बड़ा आरोप लगा दिया.

सीएम भगवंत मान फ्रांस का दौरा कर दिल्ली एयरपोर्ट पहुचे. AAP का आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया. 3 घंटे तक रोककर रखा. AAP पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने एक वीडियो में ये आरोप लगाया.
AAP ने क्या कहा?20 अक्टूबर को जारी वीडियो में बलतेज पन्नू ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंजाब के करोड़ों रुपये का फंड रिलीज नहीं करती. एक साल तक किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर रोककर रखा गया. इसी वीडियो में बलतेज ने सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने का जिक्र किया.
बलतेज पन्नू ने कहा,
हाई कोर्ट ने जाने की परमिशन दी थी"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार पंजाब और पंजाबियों को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ती. दिल्ली एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को रात में 3 घंटे तक रोके रखा गया, जिसके पीछे ये बदनीयत थी कि प्रधानमंत्री की आपत्तियों के बावजूद, वे (अदालत के आदेश के पालन में) पेरिस क्यों गए? उनके रवाना होने के बाद उन पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया गया."
उन्होंने आगे कहा कि लगातार चार बार ऐसे मौके जब मोदी सरकार ने भगवंत मान को विदेश जाने से रोका. हालिया फ्रांस दौरे के लिए भी केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को मंजूरी नहीं दी थी. सीएम ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का रुख किया. अदालत ने उन्हें मंजूरी दी. तब जाकर वे फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक फूड प्रोग्राम SIAL Paris 2026 में शामिल हो पाए.
पंजाब के विपक्षी शिरोमणी अकाली दल के जनरल सेक्रेटरी बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि कस्टम अधिकारियों ने सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर को तय लिमिट से ज्यादा सामान या परमिशन लिमिट से ज्यादा पैसे लाने की पूछताछ के लिए करीब तीन घंटे तक रोका.
यह भी पढ़ें: भगवंत मान को मिली फ्रांस जाने की मंजूरी, केंद्र की आपत्तियों के बावजूद होगा दौरा
बिक्रम सिंह मजीठिया ने कस्टम डिपार्टमेंट से इस मामले की जानकारी का खुलासा करने की मांग की. फिलहाल, इन आरोपों पर AAP या भगवंत मान की कोई टिप्पणी नहीं आई है.
वीडियो: 'शर्म आनी चाहिए’, अमित शाह मुख्यमंत्री भगवंत मान पर क्यों भड़के?













