The Lallantop

पत्नी का गला काटकर मंदिर में रखा सिर, फिर पिता को मारा, आरोपी अरेस्ट

पश्चिम बंगाल में एक शख्स पर अपनी पत्नी और पिता की हत्या का आरोप है. गांववालों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी चाकू लिए घूम रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच चल रही है.

Advertisement
post-main-image
पश्चिम बंगाल में एक डबल मर्डर केस के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. (courtesy: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में मंगल चौधरी ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर दी, जिसमें पत्नी का सिर धड़ से अलग करने और पिता पर धारदार हथियार से वार करने का आरोप है।
  • मंगल चौधरी ने अपनी हत्या से पहले अपनी एक उंगली को चोट पहुंचाई थी और उसने अपने भाई पर भी हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और गांववालों ने उसे चाकू लेकर घूमते देखा।
  • पुलिस ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं तथा आरोपी मंगल को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसकी वजह से उसे तत्काल अदालत में पेश नहीं किया जा सकता है।

पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और अपने पिता की हत्या कर दी. आरोप है कि उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और पिता के ऊपर किसी धारदार चीज़ से वार किया. घटना के बाद गांववालों ने पुलिस बुलाई. गांववालों के मुताबिक, आरोपी घटना के बाद चाकू लेकर घूम रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement
पूरी घटना क्या है?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना दामोदर नदी के किनारे लाल बाबा मनाचर इलाके में हुई. ये इलाका बांकुरा जिले के सोनामुखी पुलिस स्टेशन और पश्चिम बर्धमान जिले के कांक्सा पुलिस स्टेशन की सीमा के पास है. घटना सोमवार 19 अक्टूबर की रात की है. आरोपी की पहचान मंगल चौधरी के रूप में हुई है. उसने कथित तौर पर 39 साल की रुम्पा चौधरी (पत्नी) और 60 साल के राजेंद्र चौधरी (पिता) की हत्या की है. 

घटना की जानकारी मिलते ही सोनामुखी और कांक्सा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर लिया है और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 

Advertisement

पुलिस ने आरोपी मंगल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को जानकारी मिली कि मंगल ने घटना से पहले अपनी एक उंगली को भी चोट पहुंचाई थी. मंगल को बांकुरा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि उसे तुरंत अदालत के सामने पेश नहीं किया जा सकता, क्योंकि उसका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें: 'पंडाल नहीं, लोगों को मारने की जेल बनाई,' कोलकाता में आयोजकों पर भड़की महिला, 19 की मौत, 7 गिरफ्तार

गांववालों ने क्या बताया?

रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय निवासियों ने बताया कि मंगल ने अपने भाई पर भी हमला करने की कोशिश की. लेकिन वो बच निकलने में कामयाब रहा. इसके बाद आरोपी को गांव में चाकू लेकर घूमते देखा गया, जिससे गांववालों के बीच डर फैल गया. गांववालों का ये भी दावा है कि महिला का कटा हुआ सिर घर के भीतर बने पूजा-स्थल पर एक त्रिशूल के सामने रखा गया था. आरोप है कि उसी घर के आंगन में मंगल ने पिता की हत्या की है. 

Advertisement

अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या ये हत्याएं तांत्रिक क्रियाओं से जुड़ी हैं? हालांकि पुलिस ने ऐसे किसी संबंध की पुष्टि अभी तक नहीं की है.

वीडियो: दुर्गा पूजा में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मंत्री के घर के पास बिरयानी पोस्टर क्यों?

Advertisement