The Lallantop

पंजाबी इंफ्लुएंसर मंजीत कौर को सेक्टर 34 में ही जिंदा जलाया गया, आरोपी से रिलेशनशिप में थीं

Punjab influencer Manjeet Kaur murder: पंजाबी इंफ्लुएंसर मंजीत कौर की हत्या के मामले में पुलिस को नई जानकारी मिली है. आरोपी पिंडा ने बताया है कि सेक्टर 34 में कौर और रिंकू के बीच हाथापाई हुई. और सेक्टर 34 में ही उन्हें आग लगाई गई थी. इससे पहले कहा जा रहा था कि उन्हें सेक्टर 34 से अगवा किया गया.

Advertisement
post-main-image
पंजाबी इंफ्लूएंसर की जलने के बाद 2 महीने बाद मौत हो गई थी. (फोटो-इंस्टाग्राम)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पुलिस ने पंजाबी इंफ्लुएंसर मंजीत कौर की हत्या के मामले में 25 वर्षीय परमिंदर सिंह उर्फ पिंडा को गिरफ्तार किया है, जिसने वारदात के दिन हुए बहस, अपहरण और आग लगाने की घटना को बताया।
  • मंजीत कौर की हत्या की जांच पिंडा के बयान के बाद नए मोड़ पर पहुंची है, जिसमें बताया गया कि घटना सेक्टर 34 के पार्क में हुई और यह पहले के कथन से अलग है जहां कहानी जंगल में होने की थी।
  • पुलिस अभी फरार आरोपी रिंकू की तलाश कर रही है और मंजीत की प्रेग्नेंसी से जुड़े DNA जांच की प्रक्रिया चल रही है ताकि बच्चे के पिता की पहचान की जा सके।

पंजाबी इंफ्लुएंसर मंजीत कौर की हत्या के मामले में पुलिस ने 25 साल के परमिंदर सिंह उर्फ पिंडा को गिरफ्तार किया. इसके बाद ही जांच में एक नया मोड़ आ गया है. उसने वारदात के दिन हुई बहस से लेकर अपहरण और फिर आग लगाने तक का घटनाक्रम बताया है.

Advertisement

चंडीगढ़ से 28 साल की मंजीत को कथित तौर पर बहस के बाद जला दिया गया था. 26 अगस्त को उनकी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में इलाज के दौरान मौत हो गई. कौर की ऑटोप्सी से पता चला है कि वह सात हफ्ते की प्रेग्नेंट थीं.

कौर की मां कांता देवी ने पुलिस को दिए अपने बयान में रिंकू का नाम लिया था, जो फिलहाल फरार है. पिंडा और रिंकू दोस्त थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पिंडा ने बताया कि रिंकू और मंजीत रिलेशनशिप में थे.

Advertisement

पिंडा ने जांचकर्ताओं को बताया कि 3 जुलाई को रिंकू और कौर के बीच बहस हुई थी. चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में पहुंचने के बाद यह बहस हाथापाई में बदल गई. सेक्टर 34 में एक पार्क में मृतक के साथ मारपीट की गई थी, फिर उन्हें आग लगा दी गई. जांचकर्ता पिंडा के बयान की पुष्टि तकनीकी और फोरेंसिक सबूतों से करने की कोशिश कर रहे हैं.

अभी तक माना जा रहा था कि इंफ्लुएंसर मंजीत को सेक्टर 34 से अगवा करके मोरिंडा के पास एक जंगल वाले इलाके में ले जाया गया. वहां उन्हें पड़े से बांधकर, तेल छिड़ककर आग लगा दी गई थी. उनका किसी जानने वाले व्यक्ति ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कंबल से आग बुझाई. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: पेड़ से बांधकर जला दिया था, 2 महीने बाद सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मंजीत कौर की मौत

Advertisement

पिंडा के बयानों ने पहले के घटनाक्रम को बदल दिया है. सवाल है कि क्या हमला और आग लगाने की घटना सच में सेक्टर 34 में ही हुई थी? पुलिस अभी फरार रिंकू की भी तलाश कर रही है. जांच की जा रही है कि क्या मंजीत की प्रेग्नेंसी बहस का कारण थी. एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “बच्चे के पिता की पहचान और उससे जुड़ी दूसरी बातें DNA जांच से पता चलने की उम्मीद है.”

कौन थीं परमिंदर सिंह?

पिंडा ने पुलिस को बताया कि वह खरड़ में इमिग्रेशन का बिजनेस चलाता था. लेकिन घटना से कुछ दिन पहले ही रिंकू का ड्राइवर बन गया था. दोनों दोस्त थे. पूछताछ के दौरान पिंडा ने बताया कि मंजीत और रिंकू रिलेशनशिप में थे. वह सिर्फ रिंकू की ‘मदद’ कर रहा था. पिंडा को चार दिन की कस्टडी में भेज दिया गया है.

वीडियो: मुंबई-गोवा हाईवे की देरी से नाराज नितिन गडकरी, ठेकेदारों पर कार्रवाई की चेतावनी

Advertisement