The Lallantop

लखनऊ हत्याकांड: बेटे के हाथों पिता की हत्या की वजह NEET नहीं गहने?

लखनऊ हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक नई मिस्ट्री उजागर की है. पुलिस का कहना है कि घर में गहने की चोरी करने पर पिता अपने बेटे की निगरानी करने लगे थे. इससे दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया था, जिसका नतीजा ये हुआ कि बेटे ने पिता की हत्या कर दी.

Advertisement
post-main-image
लखनऊ में पिता (दायें) की हत्या करने वाले बेटे (बायें) को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. (india today)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 21 साल के एक लड़के ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को टुकड़े-टुकड़े करके नीले ड्रम में छिपा दिया. बताया गया कि पिता उस पर मेडिकल की परीक्षा की तैयारी का दबाव बनाते थे. इसलिए बेटे ने ये खौफनाक कदम उठा लिया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसी बीच पुलिस की जांच में नया मोड़ आया है. हत्या के पीछे पुलिस को एक ‘फैमिली मिस्ट्री’ पता चली है जो इस हत्या की वजह हो सकती है. बताया गया है कि इसी की वजह से पिता और बेटे के रिश्ते में लंबे समय से तनाव चल रहा था, जिसका नतीजा बेटे द्वारा पिता की हत्या के रूप में सामने आया.

क्या थी मिस्ट्री?

पुलिस ने बताया कि हत्या से चार महीने पहले आरोपी अक्षत सिंह के पिता मानवेंद्र सिंह ने घर में गहनों की चोरी होने की एफआईआर लिखवाई थी, लेकिन बाद में उन्होंने यह केस वापस ले लिया, क्योंकि उन्हें ये पता चला था कि गहनों की चोरी में उनके बेटे अक्षत सिंह का हाथ है. वह किसी कानूनी पचड़े में न पड़े इसलिए पिता ने थाने में दर्ज केस वापस ले लिया.

Advertisement

इंडिया टुडे को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मानवेंद्र सिंह ने पहले तो घर पर काम करने वाली मेड पर शक जताया था. उन्होंने उसी के नाम से शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन बाद में पता चला कि वह चोर नहीं है. इसके बाद उन्हें झटका लगा. 

जांच में पता चला कि जूलरी की चोरी में उनके बेटे अक्षत का हाथ है. उसे कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए मानवेंद्र ने चुपचाप शिकायत वापस ले ली. लेकिन, उस घटना के बाद से वह अक्षत की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने लगे. 

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस का मानना है कि अक्षत को इस निगरानी से परेशानी होने लगी थी. इसी के चलते बाप-बेटे में तनाव बढ़ने लगा. पुलिस के मुताबिक, 22 फरवरी की सुबह मानवेंद्र अक्षत को उसकी पढ़ाई और फ्यूचर प्लानिंग को लेकर डांटने लगे. इसके कुछ घंटों बाद ही लड़के ने कथित तौर पर उन्हें गोली मार दी. फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और घर के अंदर एक प्लास्टिक के ड्रम में उसे छिपा दिया. इसके बाद उसने पिता के लापता होने का नाटक भी किया.

Advertisement

वीडियो: प्रयागराज में डायरेक्टर के लिए 50 अधिकारियों की 'अंडरवियर' खरीदने की ड्यूटी लगी, चार्ट वायरल हुआ

Advertisement