The Lallantop

तन पर केवल अंडरवियर, फ्लैट में दवाएं और टॉयज... शिवा शर्मा की मौत की गुत्थी और उलझी

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ के एक करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में नया अपडेट आया है. शिवा की गर्लफ्रेंड श्रद्धा के फ्लैट से पुलिस को कुछ सेक्स वर्धक दवाएं और टॉयज मिले हैं. पुलिस ने शिवा और श्रद्धा के बीच हुई चैट और अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए हैं.

Advertisement
post-main-image
लखनऊ के शिवा शर्मा (राइट) डेथ केस में पुलिस को आरोपी श्रद्धा (लेफ्ट) के फ्लैट से सेक्स वर्धक दवाएं मिली हैं. (courtesy: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लखनऊ के हजरतगंज इलाके में 9 अक्टूबर को एक करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई, और पुलिस मामले की पहले चरण में जांच कर रही है।
  • शिवा शर्मा के गिरने की घटना के बाद पुलिस को फ्लैट से सेक्स वर्धक दवाएं, टॉयज, मोबाइल चैट और CCTV फुटेज मिले, जिनसे इस मामले की जांच और जटिल हो गई है।
  • पुलिस ने परिवार के आरोपों के आधार पर हत्या के मुकदमे दर्ज कर न्यायालयीन जांच शुरू कर दी है, और संभावित आरोपियों की तलाश के लिए दबिश जारी रखी गई है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. ये घटना 9 अक्टूबर को हजरतगंज इलाके के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की है. अब पुलिस को जांच में कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे पूरा मामला उलझ गया है. फ्लैट से पुलिस को कुछ सेक्स वर्धक दवाएं और टॉयज, मोबाइल चैट, अपार्टमेंट के कुछ CCTV फुटेज मिले हैं. वहीं शिवा शर्मा के घरवालों का आरोप है कि शिवा की लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे ने उनकी हत्या की है. 

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवा की मां रंजना शर्मा ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. परिवार के आरोपों की अभी जांच चल रही है. पुलिस ये पता करने में जुटी है कि ये हादसा था या शिवा ने खुद अपनी जान ली या फिर हत्या की साजिश हुई है. 

पुलिस को फ्लैट से क्या मिला?

पुलिस को फ्लैट से कुछ दवाएं और टॉयज मिले हैं. बताया जा रहा है कि ये दवाएं यौन क्षमता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होती हैं. परिवार की ओर से दावा किया गया है कि शिवा शर्मा के चेहरे पर लिपस्टिक जैसे निशान थे. और शरीर पर चोट के अलावा सिगरेट से जलाए जाने के निशान दिखाई दिए थे. घरवालों के मुताबिक, घटना के वक़्त शिवा ने केवल अंडरवियर पहन रखा था.

Advertisement

श्रद्धा दुबे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. सोशल मीडिया पर रील बनाती है. शिवा एक कैफ़े ओनर के साथ-साथ कपड़े का भी बिजनेस करता था. करीब 4 महीने से दोनों लिव इन में रह रहे थे. शिवा की मां के मुताबिक़ श्रद्धा उनके बेटे को टॉर्चर करती थी. वो मारपीट करती थी और उसे ब्लैकमेल किया करती थी.

इस पूरी घटना से जुड़ा एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो श्रद्धा के घर का बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग सीढ़ियों से भाग रहे हैं. दूसरे फुटेज में घटना के करीब 15 मिनट बाद सफेद रंग की एक ऑडी कार परिसर में पहुंचती नजर आई. बताया जा रहा है कि कार पर सचिवालय का पास लगा हुआ था. कार परिसर के नीचे टर्न लेने के बाद वहां से चली गई. अब इन दोनों CCTV फुटेज की जांच चल रही है. 

ये भी पढ़ें: 'हिम्मत है तो पूरा वीडियो डालो', अभिजीत दिपके ने दादी की मौत को लेकर पुलिस पर नया आरोप लगाया

Advertisement
मां ने क्या आरोप लगाए?

शिवा शर्मा की मां ने पुलिस को उसके और श्रद्धा के बीच हुई कुछ चैट उपलब्ध कराई है. परिवार का आरोप है कि इस चैट से शिवा पर बनाए जा रहे दबाव और उसे दी जा रही धमकी का पता लगेगा. उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि श्रद्धा नेताओं, वरिष्ठ नौकरशाहों और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से संपर्क में होने की बात कहकर शिवा को डराती थी. श्रद्धा की कुछ सार्वजनिक तस्वीरें राजनीतिक हस्तियों के साथ सामने भी आई हैं.  

शिवा शर्मा की मां के मुताबिक, श्रद्धा उनके बेटे को दोबारा जेल भिजवाने की धमकी भी देती थी. शिवा इस बात से डरा हुआ था. उनका दावा है कि इसी डर का फायदा उठाकर श्रद्धा उस पर दबाव बनाती थी. दरअसल, 30 अगस्त को लखनऊ गोमतीनगर के टिंकल पिंक क्लब में एक फायरिंग की घटना हुई थी. इस मामले में शिवा को आरोपी बनाया गया था. इसके बाद वो फरार हो गया था. फिर पुलिस ने उसे पटना से पकड़ लिया था और बाद में ज़मानत मिल गई थी. 

रिपोर्ट के मुताबिक़ इस मामले पर एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि युवक चौथी मंजिल से गिरा था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. घरवालों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. शिवा को धक्का दिया गया या घटना के पीछे कोई और वजह है? पुलिस सभी तकनीकी और फॉरेंसिक पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है. 

वीडियो: मसूरी के राधा गायत्री डेथ केस में पुलिस का बयान आया सामने, अब भी कई सवाल

Advertisement