The Lallantop

बिना जंगल जाए जंगली जानवर देखिए, MP में खुला देश का पहला वर्चुअल जू

मध्य प्रदेश के इंदौर में देश का पहला वर्चुअल Zoo जनता के लिए खोल दिया गया है। CM मोहन यादव ने 14-D सिनेमा और वर्चुअल जंगल सफारी का भी उद्घाटन किया, जहां लोग तकनीक के जरिए जंगली जानवरों और जंगल का आभासी अनुभव ले सकेंगे.

Advertisement
post-main-image
मोहन यादव ने वर्चुअल जू का लोकार्पण किया. (फोटो- Mohan Yadav- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 16 अगस्त को देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण किया, जिसमें 14-डी सिनेमा थियेटर और वर्चुअल जंगल सफारी की शुरुआत भी शामिल है।
  • यह पहल प्राणि संग्रहालय में 4.5 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी मॉडल पर विकसित की गई है ताकि लोगों को तकनीकी माध्यम से जंगली जानवरों का अनुभव मिल सके।
  • वर्चुअल चिड़ियाघर से पर्यटक आकर्षित होंगे और इससे इंदौर नगर निगम को आमदनी होने की संभावना है, साथ ही यह बच्चों और पर्यटकों के लिए शैक्षिक अवसर प्रदान करेगा।

मध्य प्रदेश में देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर (Zoo) को जनता के लिए खोल दिया गया है. रविवार, 16 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस जू का लोकार्पण किया है. उन्होंने इंदौर प्राणि संग्रहालय में साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी मॉडल पर बने 14-डी सिनेमा थियेटर और वर्चुअल जंगल सफारी की भी शुरुआत की. यानी बिना जंगल जाए इस सफारी में जंगली जानवरों को देखा जा सकेगा. ये जानवर न सिर्फ स्क्रीन पर दिखेंगे बल्कि हवा, पानी, कोहरे और आवाज के जरिए ये फील कराया जाएगा, जैसे आप असली जंगल में हैं.

Advertisement

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकार्पण के बाद इंदौर शहर की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इंदौर जो भी करता है. सबसे अच्छा करता है. ये शहर लगातार नवाचार और विकास की दिशा में नए आयाम गढ़ रहा है. सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि ये वर्चुअल जंगल सफारी लोगों को अपनी ओर खींचेगी. इसे देखने वाले लोगों को जंगल और जंगली जानवरों का आभासी अनुभव मिलेगा. साथ ही इन सबसे इंदौर नगर निगम को भी आमदनी होगी. इस कार्यक्रम में मोहन यादव ने अपने सभी मंत्रियों और स्कूली बच्चों के साथ 14-डी सिनेमा थियेटर में बैठकर फिल्म भी देखा. वर्चुअल जंगल सफारी का भी निरीक्षण किया. सफारी की व्यवस्थाओं और तकनीकी खासियत की जानकारी ली.

ये भी पढ़ेंः भारत बन रहा है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, ग्रामीण इलाकों में तेजी से फैल रही बीमारी

Advertisement

मुख्यमंत्री ने रिमोट दबाकर फव्वारे का शुभारंभ किया और एक्वेरियम में मौजूद रंग-बिरंगी मछलियां देखीं.  उन्होंने प्राणि संग्रहालय में नवीन सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे शहर के लोगों, बच्चों और पर्यटकों को मनोरंजन के साथ जंगली जानवरों और प्रकृति को नए तकनीकी माध्यम से समझने का अवसर मिलेगा.

वीडियो: खर्चा-पानी: मोदी सरकार के सलाहकार ने भी E20 पर सवाल उठा दिया?

Advertisement
Advertisement