पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ पुलिस थाने के पास स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई. ये घटना सोमवार, 17 अगस्त की सुबह घटी. इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम किया. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है.
पश्चिम बंगाल के तारापीठ के एक होटल में लगी भीषण आग, सोते हुए 6 श्रद्धालु ज़िंदा जले
पश्चिम बंगाल के बीरभूम के एक होटल में आग लगी है. घटना सुबह 4 बजे की है. होटल तीर्थयात्रियों से पूरी तरह भरा हुआ था. आग लगने के वक़्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे. इस घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है.

आजतक से जुड़े तपस सेनगुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सुबह 4 बजे की है. होटल तीर्थयात्रियों से पूरी तरह भरा हुआ था. आग लगने के वक़्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है. लेकिन अभी ये स्पष्ट नहीं है. पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है और राहत और बचाव टीमें लोगों को बाहर निकालने में जुटी हैं.
इस मामले में अब तक 6 लोगों की मौत की ख़बर मिली है. कई अन्य लोग घायल हुए हैं जिनका रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें: नोएडा आग: दोस्त के फोन पर आई जले चेहरे की तस्वीर, लॉकेट से पहचाना वो ऋषभ था
तारापीठ तीर्थ करने पहुंचे तीर्थयात्रीरिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धालु 17 अगस्त को सावन महीने का तीसरा सोमवार होने के कारण यहां पहुंचे थे. तारापीठ में मां तारा और भगवान शिव के दर्शन के लिए वे यहां आए थे. हादसे के बाद पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है.
एक तीर्थयात्री ने बताया कि वो और उनका परिवार आग की चपेट में आने से बच गया. उन्होंने बताया कि वो कल रात ही तारापीठ पहुंचे थे. उनके मुताबिक आग पहले ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि होटल में सुरक्षित एग्जिट गेट भी नहीं थे. इसकी वजह से जब आग फैली तो लोगों को तुरंत बाहर निकलने का मौका नहीं मिला.
वीडियो: बीरभूम हिंसा मामले को लेकर बंगाल विधानसभा में जमकर हंगामा, मारपीट









