The Lallantop

NTA ने UGC-NET एग्जाम में गड़बड़ी मानी, इन तीन सब्जेक्ट्स का री-एग्जाम होगा

NTA UGC-NET Re-exam: यूजीसी-नेट के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर में गड़बड़ी निकली. ऐसे में एनटीए ने तीनों सब्जेक्ट्स का री-एग्जाम कराने का फैसला किया. ये री-एग्जाम कब होगा?

Advertisement
post-main-image
NTA UGC-NET के तीन सब्जेक्ट्स का फिर से एग्जाम कराएगी. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के तीन सब्जेक्ट्स—इंग्लिश, कॉमर्स, और सोशियोलॉजी के पेपर रद्द कर दिए हैं। इन सब्जेक्ट्स की परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को पुनः आयोजित होगी।
  • NTA की जांच कमेटी ने इन तीनों सब्जेक्ट्स के प्रश्न पत्रों में तथ्यात्मक, व्याकरणिक, टाइपिंग और ट्रांसलेशन संबंधित कई गड़बड़ियां पायीं, जिनमें स्कॉलर्स और किताबों के गलत नाम शामिल थे।
  • जो छात्र पहले परीक्षा में बैठे हैं, उन्हें पुनः परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी; साथ ही दोनों परीक्षाओं के परिणामों के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 6% उम्मीदवारों का चयन होगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 एग्जाम में गड़बड़ियां कबूल की हैं. NTA ने तीन सब्जेक्ट्स- इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षा रद्द कर दी. तीनों सब्जेक्ट्स के क्वेश्चन पेपर्स में कई गलतियां पाए जाने के बाद री-एग्जाम कराने का फैसला किया गया है.

Advertisement

री-एग्जाम 9-10 सितंबर को होगा. जिन कैंडिडेट्स ने पहले इन तीनों सब्जेक्ट्स का एग्ज़ाम दिया है, उनसे दोबारा एग्जाम के लिए कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं ली जाएगी. क्वेश्चन पेपर में क्या गलतियां निकलीं? शुरू से समझते हैं.

NTA ने क्या बताया?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार 16 अगस्त को NTA ने यूजीसी-नेट जून 2026 की 84 सब्जेक्ट्स की ‘प्रोविजनल आंसर की’ (Provisional Answer Key) रिलीज़ की थी. लेकिन कुछ पेपर्स की ’आंसर की' को होल्ड कर दिया गया. इसके बाद शाम को NTA ने एक अलग नोटिस जारी किया.

Advertisement

इसमें बताया गया कि इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी को लेकर बड़ा फैसला किया गया है. NTA के मुताबिक, इन तीनों पेपर्स की जांच के लिए बनाई गई कमेटी ने कई तरह की गलतियां पाई हैं. इनमें फैक्ट से जुड़ी गलतियां, टाइपिंग की गलतियां और ट्रांसलेशन से जुड़ी गलतियां शामिल हैं.

कमेटी को क्वेश्चन पेपर में कई बड़े स्कॉलर्स के नाम गलत लिखे मिले. कुछ किताबों के नाम भी गलत थे. इसके अलावा कुछ सवालों की भाषा में गलती थी. कई जगह व्याकरण की भी गलती मिली. कहीं जेंडर और नंबर का मैच नहीं हो रहा था. पंक्चुएशन में भी गलतियां थीं. 

इतना ही नहीं, कुछ ऐसे कॉन्सेप्ट्स के लिए नॉन-स्टैंडर्ड टर्म्स इस्तेमाल किए गए थे, जिनके लिए पहले से तय और आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले टर्म्स मौजूद हैं. ये भी पता चला कि बहुत से सवाल पिछले एग्जाम्स में पूछे जा चुके थे. इन्हीं सब गड़बड़ियों के बाद कमेटी ने NTA को तीनों सब्जेक्ट्स का दोबारा एग्जाम कराने का सुझाव दिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: UGC-NET का पेपर देखकर NTA पर भड़के छात्र, गलतियों की झड़ी लगा दी 

बाकी सब्जेक्ट्स पर क्या असर पड़ेगा?

NTA ने साफ कर दिया है कि बाकी 84 सब्जेक्ट्स के लिए रिजल्ट का प्रोसेस पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक चलता रहेगा. री-एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक, इंग्लिश और कॉमर्स का री-एग्जाम 9 सितंबर 2026 को होगा. सोशियोलॉजी का री-एग्जाम 10 सितंबर 2026 को होगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीन सब्जेक्ट्स के जून एग्जाम और सितंबर के री-एग्जाम में बैठे छात्रों की संख्या की तुलना की जाएगी. जिस परीक्षा में ज्यादा कैंडिडेट्स बैठेंगे, उसी की गिनती के 6% कैंडिडेट्स असिस्टेंट प्रोफेसर की एलिजिबिलिटी के लिए क्वालिफाई कर सकेंगे.

वीडियो: PM मोदी पर बयान देने वाली रुचिका सिंह केस में नया अपडेट, अब आगे क्या होगा?

Advertisement