टैबलेट की बात करेंगे तो ऐप्पल के iPad का नाम आगे आएगा. लेकिन वो भी तब जब आप ऐप्पल के इकोसिस्टम का हिस्सा हों. वरना अकेले आइपैड से कुछ नहीं होने वाला. सिवाय यूट्यूब देखने और नेटफ्लिक्स पर चिल करने के. लेकिन जब बात एंड्रॉयड टैबलेट की होगी तो मामला अलग हो जाता है. यहां इकोसिस्टम है तो ठीक. नहीं है तो भी कोई बात नहीं. टैबलेट से काफी काम हो जाता है. सोचिए, टैबलेट में अगर एक कीबोर्ड जोड़ दिया जाए तो? कीबोर्ड के साथ अगर स्टाइलिश भी मिल जाए तो. ऑपरेटिंग सिस्टम अगर Chromebook हो तो.
ASUS Chromebook CM32 Detachable: लैपटॉप-टैबलेट कॉम्बो, जिसके पास गूगल Chromebook की ताकत भी है
Detachable कीबोर्ड, स्टाइलिश और क्रोमबुक के ट्रिपल कॉम्बिनेशन से बनता है ASUS Chromebook CM32 Detachable. एक ऐसा डिवाइस जो लैपटॉप और टैबलेट, दोनों का काम करेगा वो भी परफ़ोर्मेंस से कोई समझौता किए बिना.

इस ट्रिपल कॉम्बिनेशन से बनता है ASUS Chromebook CM32 Detachable. एक ऐसा डिवाइस जो लैपटॉप और टैबलेट दोनों का काम करेगा. वो भी परफॉर्मेंस से कोई समझौता किए बिना. खोलते हैं फिर इस क्रोमबुक को.
क्रोमबुक क्या है?शॉर्ट में समझ लीजिए, गूगल का बनाया एक ऑपरेटिंग सिस्टम है जो विंडोज और मैक से अलग होता है. एक ऐसा सिस्टम जिसमें भारी-भरकम हार्ड ड्राइव नहीं होती है. आपकी ज्यादातर फाइलें सीधे ऑनलाइन (क्लाउड पर) सुरक्षित रहती हैं. ये फोन के जैसे सेकंड में ओपन होता है और इसमें बैटरी भी खूब चलती है. क्रोमबुक को गूगल सालों तक सपोर्ट करता है. जैसे- ASUS Chromebook CM32 को गूगल जून 2036 तक सपोर्ट करेगा. इसमें वायरस वगैरह घुसने के भी चांस एकदम ही कम होते हैं.

12 इंच के इस टचस्क्रीन डिवाइस में ‘Detachable’ का मतलब इसके कीबोर्ड और बैककवर से है. ये दोनों प्रोडक्ट सिंगल क्लिक में अलग हो जाते हैं, जिसके बाद इसे टैबलेट के जैसे इस्तेमाल किया जा सकता है. टचपैड के साथ आपको एक भरा-पूरा कीबोर्ड मिलता है, जिसे अलग से चार्ज करने की जरूरत नहीं होती. मैग्नेटिक स्टैंड जो बैककवर का भी काम करता है, उसके साथ स्टाइलिश भी आता है. यहां भी कंपनी ने अच्छा काम किया है. माने ये पीछे चिपके-चिपके खुद से चार्ज होता रहता है. माने आपको सिर्फ डिवाइस के साथ आए चार्जर से टैबलेट/लैपटॉप को चार्ज करना होगा.

अगर आप एंड्रॉयड डिवाइस इस्तेमाल करते हैं तो आपके सिर्फ स्क्रीन पर दिखने वाले कोड को स्कैन करने की देर है. आपका क्रोमबुक मिनटों में तैयार. सारे ऐप्स- जैसे व्हाट्सऐप, क्रोम, जीमेल, यूट्यूब, Gemini बड़ी स्क्रीन पर फड़फड़ाने लगेंगे. प्ले स्टोर तो है ही, जहां से आपका जो मन करे वो डाउनलोड कर लो. ASUS ने टैबलेट और लैपटॉप के बीच का संतुलन अच्छे से बनाये रखा है. कीबोर्ड निकालते ही सारे ऐप्स मोबाइल जैसे यूजर इंटरफ़ेस में काम करने लगते हैं और कीबोर्ड लगाते ही लैपटॉप जैसे.

अपने अनुभव से कहूं तो टैबलेट के हिसाब से मुझे साइज बड़ा लगता है लेकिन कॉन्टेन्ट देखने में इसी में मजा आता है. Dolby ATMOS सपोर्ट की वजह से स्पीकर्स काफी लाउड और क्लीयर हैं. लेकिन क्रोम पर कीबोर्ड पीटने का अलग सुख है. अगर जो आप कोई भारी भरकम एडिटिंग नहीं करते तो ASUS Chromebook CM32 से आपके सारे काम हो जाने वाले हैं.
ऑनलाइन पढ़ाई, नोट्स बनाने और क्लास अटेंड करने के लिए ये एक मुफीद डिवाइस है. इसी तरह इंटरनेट सर्फिंग, ईमेल, टाइपिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए भी आपको अलग से कोई लैपटॉप लेने की जरूरत नहीं. क्रोमबुक पावर बटन प्रेस करते ही स्टार्ट हो जाता है और कई सारे ऐप्स ओपन होने पर भी लड़खड़ाता नहीं.

ये भी पढ़ें: Jiobook को दुनिया भूली, IIT के लड़कों का Primebook लैपटॉप धाकड़ ब्रैंड्स के सामने टिक गया
2.5K का डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है जो आपको नॉर्मल लैपटॉप में आमतौर से नहीं मिलता. MediaTek Kompanio 540 प्रोसेसर के साथ 8GB LPDDR5X रैम और 128GB स्टोरेज भी है. कनेक्टिविटी के लिए WiFi 7 होना बहुत अच्छी बात है. कंपनी 12 घंटे बैटरी बैकअप का दावा करती है लेकिन रियल वर्ल्ड में मामला 8 घंटे के आसपास जाता है जो बुरा नहीं है. अगर आपको स्क्रीन पर लिखने या ड्रॉइंग बनाने या फिर स्केच बनाने का शौक है तो Asus Pen वाकई बहुत काम आएगा. वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी लगा है. प्यारा-दुलारा 3.5mm हेडफोन जैक भी है.
किसके लिए है ASUS Chromebook CM32अगर आपको लैपटॉप चाहिए लेकिन उसको हर जगह ले जाने में कोफ्त होती है तो ये आपके लिए बना है. एक वायरलेस माउस कनेक्ट कीजिए और लैपटॉप वाले सारे काम कर लीजिए. बाहर जाना है तो बैग में घुसेड़ लीजिए. हालांकि 8GB रैम वाला मॉडल 48999 रुपये का होने की वजह से पहली नजर में थोड़ा महंगा लगेगा लेकिन कीबोर्ड के साथ कहीं भी लाने-ले जाने की सुविधा के चलते निराशा नहीं होगी.
वीडियो: सैमसंग, आईफ़ोन अब नो कॉस्ट EMI पर नहीं मिलेंगे?












