गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शतक लगाया लेकिन यह भारत को रोकने के लिए काफी नहीं था. भारतीय टीम ने श्रीलंका को पहली पारी में 284 पर ऑलआउट करके 178 रन की लीड हासिल कर ली. भारत को इस मजबूत स्थिति में पहुंचाने में रविंद्र जडेजा का रोल अहम रहा. जडेजा ने इस मैच में तीन विकेट लेकर एक खास मुकाम भी हासिल कर लिया. रविंद्र जडेजा अब उन चुनिंदा ऑलराउंडर्स में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 4000 रन बनाए हैं और 350 से ज्यादा विकेट लिए हैं.
कुंबले, कपिल देव वाले खास क्लब में शामिल हुए जडेजा, गॉल में ऐसा क्या कर दिया?
गॉल टेस्ट में रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए. वह 4000 रन बनाने और 350 से ज्यादा विकेट हासिल करने वाले दुनिया के चुनिंदा ऑलराउंडर्स में शामिल हो गए हैं.

जडेजा के नाम अब कुल मिलाकर 351 विकेट हो गए हैं. वह सिर्फ पांचवें ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट में 350 से ज्यादा विकेट लिए हैं. उनसे पहले अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव और हरभजन सिंह ने ये कमाल किया है.
श्रीलंका की टीम बिखरीबता दें कि गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने पहले सेशन में अच्छी शुरुआत की. लंच तक श्रीलंका ने 90 रन के कुल स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे. उस समय ऐसा लग रहा था कि भारत बहुत जल्दी ही श्रीलंका की पारी को समेट देगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं. तभी दिनुशा ने निरोशन डिकवेला के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया. दोनों के बीच 146 रनों की साझेदारी हुई. दिनुशा ने 168 गेंदों पर 100 रन बनाए. यह उनके करियर का पहला शतक है.
भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ दोनों खिलाड़ियों दिनुशा और डिकवेला ने स्वीप शॉट का प्रभावी इस्तेमाल किया. स्टंप की लाइन में आने वाली गेंदों को आसानी से बाउंड्री के पार भेजा. डिकवेला जब महज 20 रन के स्कोर पर थे, तब उन्हें जीवनदान मिला था. सुथार की गेंद पर केएल राहुल ने डिकवेला का कैच स्लिप पर ड्रॉप कर दिया था. आखिरी सेशन में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर डिकवेला ऋषभ पंत को कैच दे बैठे. दिनुशा ने शतक पूरा करते ही जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए.
यह भी पढ़ेंः हॉकी वर्ल्ड कप में चीन के खिलाफ इस एक गलती ने भारतीय टीम से जीत छीन ली!
मानव सुथार ने किया कमालभारत की ओर से स्पिनर मानव सुथार सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 76 रन देकर चार विकेट लिए. सुथार ने अपनी शानदार फ्लाइट, डिप और टर्न से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया. उनका सबसे पहला शिकार बने गेंद अनुभवी दिनेश चांदीमल. यह अनुभवी खिलाड़ी महज चार रन बनाकर ऋषभ पंत को कैच दे बैठा. इसके बाद सुथार ने तेजी से टर्न लेती गेंद पर उदारा को भी आउट किया. उदारा यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट हुए.
मेंडिस वैसे तो कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हुए लेकिन उनके विकेट का असली श्रेय शुभमन गिल को जाता है. गिल ने डाइव करके कमाल का कैच लेकर उन्हें पवेलियन भेजा. इसके बाद जडेजा ने श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा (21) को पवेलियन का रास्ता दिखाया. धनंजय ने स्लिप में खड़े राहुल को कैच दिया.
वीडियो: Hockey World Cup में पाकिस्तान ने कैसे बेइज्जती करा ली?












