The Lallantop

रेलवे ने RAC वाले यात्रियों को सम्मान से सुलाने का इंतजाम कर दिया

मंत्रालय ने सभी जोनल रेलवे को एक सर्कुलर लेटर भेजा है. इसमें यह साफ किया गया कि RAC में ट्रैवल करने वाले यात्री पूरी बेडरोल किट के हकदार हैं. क्योंकि, टिकट में बेडरोल का भी चार्ज शामिल होता है.

Advertisement
post-main-image
RAC वालों को फुल बेडरोल किट दिया जाएगा. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रेलवे मंत्रालय ने सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि RAC में यात्रा करने वाले AC क्लास (AC चेयर कार को छोड़कर) के यात्रियों को पूरी बेडरोल किट प्रदान की जाए।
  • मंत्रालय को शिकायतें मिली थीं कि RAC में यात्रा करने वाले यात्रियों को पूरी बेडरोल किट नहीं दी जा रही है जबकि टिकट में बेडरोल चार्ज शामिल होता है।
  • इस निर्देश के बाद रेलवे बोर्ड ने कहा कि सभी जोनल रेलवे को इसकी अनुपालना सुनिश्चित करनी होगी जिससे RAC यात्रियों को उचित सुविधाएं मिल सकें।

अगर आपको भी कभी-कभार इमरजेंसी में ‘रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन' (RAC) में ट्रैवल करना पड़ता है, तो यह खबर आपके लिए है. अब RAC में ट्रैवल करने वाले यात्रियों को भी पूरी बेडरोल किट दी जाएगी. यह निर्देश रेलवे मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है.

Advertisement

मंत्रालय ने सभी जोनल रेलवे को एक सर्कुलर लेटर भेजा है. इसमें यह साफ किया गया कि RAC में ट्रैवल करने वाले यात्री पूरी बेडरोल किट के हकदार हैं. क्योंकि, टिकट में बेडरोल का भी चार्ज शामिल होता है.

मंत्रालय को मिली शिकायतें

दरअसल, रेलवे मंत्रालय को लगातार ऐसी शिकायत मिल रही थीं जिनमें RAC में ट्रैवल करने वाले यात्रियों को पूरी बेडरोल किट नहीं मिलने का मामला उठाया जा रहा था. इसके बाद 4 अगस्त को रेलवे मंत्रालय ने सभी जोनल रेलवे को एक लेटर भेजा. लेटर में निर्देश दिया कि AC में ट्रैवल करने वाले (AC चेयर कार को छोड़कर) हरेक RAC यात्री को पूरी बेडरोल किट दी जाए.

Advertisement
Railway
रेलवे का निर्देश.

मंत्रालय ने निर्देश में यह साफ-साफ कहा कि यात्रियों को बेडरोल किट में ‘चादर और कंबल’ दिए जाएं. साल 2009 में भी मंत्रालय की ओर से एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें RAC वाले यात्रियों को बेडरोल किट देने का फैसला लिया गया था. हालांकि, इसके बाद भी कई दफा ऐसे नोटिस जारी करने की नौबत आई.

Railway
2009 में जारी निर्देश.

सर्कुलर में यह साफ तौर पर लिखा गया,

‘बोर्ड ने मामले की जांच की है. यह तय किया गया है कि AC क्लास (AC चेयर कार छोड़कर) में ट्रैवल करने वाले RAC यात्रियों को कंबल और चादर दी जाए. क्योंकि, टिकट में उनसे बेडरोल का भी चार्ज लिया जाता है. AC क्लास में कंबल और चादर की जरूरत भी पड़ती है.’  

Advertisement

यह भी पढ़ें: टीचरों से झगड़े का बदला बच्चों से निकाला, बिना थाली के मिड-डे मील खिलाया, प्रिंसिपल सस्पेंड

सर्कुलर में यह भी बताया गया कि मंत्रालय को ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि RAC यात्रियों को पूरी बेडरोल किट नहीं मिल रही है या अधूरी किट मिल रही है. मंत्रालय ने आगे कहा कि रेलवे बोर्ड के निर्देशों का पालन निश्चित तौर पर किया जाना चाहिए.

वीडियो: टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, Ajit Agarkar की जगह क्या VVS Laxman लेंगे?

Advertisement