PF में कितना पैसा जमा है या पासबुक बैलेंस कितना है, ये जानने के लिए अभी तक आधिकारिक पोर्टल पर लॉग-इन करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF खाता धारकों के लिए WhtsApp सर्विस स्टार्ट की है. सब्सक्राइबर्स अपने स्मार्टफोन से एक मैसेज भेजकर तुरंत यह जान पाएंगे की उनके पीएफ अकाउंट में कितना बैलेंस है. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने इस सर्विस की शुरुआत की. सब्सक्राइबर ईपीएफओ की वेरिफाइड व्हाट्सऐप सर्विस के जरिए आसानी से अपना पीएफ बैलेंस, पिछले पांच लेनदेन और पासबुक की जानकारी हासिल कर सकेंगे.
इस एक वॉट्सऐप मैसेज से मिलने लगा PF बैलेंस और पासबुक का ब्योरा
EPFO WhatsApp Service: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF खाता धारकों के लिए WhtsApp सर्विस स्टार्ट की है. सब्सक्राइबर्स अपने स्मार्टफोन से एक मैसेज भेजकर तुरंत यह जान पाएंगे की उनके पीएफ अकाउंट में कितना बैलेंस है.

EPFO की व्हाट्सऐप सर्विस का फायदा उठाने के लिए खाता धारकों को इसके आधिकारिक नंबर +91 8796441800 को सेव करके Hi लिखना होगा. आप क्यूआर कोड स्कैन करके भी सर्विस को एक्सेस कर सकते हैं. इसके बाद आपको अपनी लैंग्वेज सिलेक्ट करना होगी. सर्विस हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, सहित तमाम भाषाओं को सपोर्ट करती है. इसके बाद आपको Check Balance, Last 5 Transactions और पासबुक डाउनलोड करने के ऑप्शन मिलेंगे.
एक बात का ध्यान रखें. व्हाट्सऐप सर्विस के एक्सेस के लिए आपका नंबर EPFO के साथ रजिस्टर होना चाहिए. अगर आपका नंबर लिंक नहीं है तो पहले आपको पोर्टल पर जाकर नंबर लिंक करना होगा. इसके अलावा यह सर्विस PMVBRY (प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना) से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में भी व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करेगी. इस सर्विस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अकाउंट होल्डर्स को अपने पीएफ बैलेंस या पासबुक की जानकारी देखने के लिए अब मेंबर पोर्टल पर बार-बार लॉग-इन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
ये भी पढ़ें: Truecaller का ये नया ऐप हो गया लॉन्च, बिना पैसे दिए सारे फीचर्स मिल रहे
ऑटोमैटिक सेटेलमेंट सर्विस भी स्टार्टव्हाट्सऐप सुविधा के अलावा निष्क्रिय (Inoperative) पड़े ईपीएफ खातों से पैसा निकालना भी अब आसान कर दिया है. ईपीएफओ ने घोषणा की है कि अब जिन सब्सक्राइबर्स के पुराने या निष्क्रिय पड़े पीएफ खातों में 1,000 रुपये तक की रकम फंसी हुई है, उन्हें पैसे निकालने के लिए कोई अलग से क्लेम फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी. इस सर्विस के जरिये ईपीएफओ पहचान और बैंक खाते के सत्यापन के बाद खुद ही रकम सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर हो जाएगी. इससे करीब 1 लाख खातों और 5 करोड़ रुपये के फंड को फायदा मिलने की उम्मीद है.
वीडियो: त्योहारी सीजन में आईफोन की बिक्री 30% तक क्यों गिर गई?









