WhatsApp पर चैट करना जितना आसान है. चैट के अंदर से टेक्स्ट कॉपी करना, फोन नंबर, तारीख, पता या ईमेल एड्रेस को सिंगल क्लिक में सिलेक्ट करना थोड़ा मुश्किल है. अगर किसी ने फोन नंबर शेयर किया तो कॉल सिर्फ व्हाट्सऐप से ही लगता है. अगर नॉर्मल कॉल करना है तो फिर नंबर कॉपी करके फोन ऐप में पटकना होता है. काफी कस्टकारी प्रोसेस है. लेकिन जल्द ही इससे निजात मिलने वाली है. मेटा के मालिकना हक वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप यानी WhatsApp Message text actions फीचर रोल आउट कर रहा है.
WhatsApp पर जल्द 4 शॉर्टकट फीचर, फोन नंबर, तारीख और एड्रेस अब दुखी न करेंगे!
WhatsApp एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए चैट स्क्रीन के अंदर चार शॉर्टकट (Message text actions) लेकर आया है. अब जो आपको व्हाट्सऐप पर फोन नंबर, तारीख, पता या ईमेल एड्रेस मिलेगा, तो उस टेक्स्ट के नीचे ऑटोमेटिक डॉट वाली अंडरलाइन लग जाएगी. ऐसा क्यों होगा? आइए सब जानते हैं.

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए चैट स्क्रीन के अंदर चार शॉर्टकट लेकर आया है. अब जो आपको व्हाट्सऐप पर फोन नंबर, तारीख, पता या ईमेल एड्रेस मिलेगा, तो उस टेक्स्ट के नीचे ऑटोमेटिक डॉट वाली अंडरलाइन लग जाएगी. इससे यूजर्स को पता रहेगा कि वे इस पर कोई एक्शन ले सकते हैं. iOS और Android के लिए आए लेटेस्ट अपडेट के साथ, व्हाट्सऐप 'स्मार्ट मैसेज टेक्स्ट एक्शन' उपलब्ध होगा. स्मार्ट टेक्स्ट एक्शन' ये ऐसे शॉर्टकट हैं जिन्हें ऐप अपने आप मैसेज में जोड़ देता है, जब ऐप को कोई खास टेक्स्ट फॉर्मेट दिखता है. ये फीचर ऐप के इनकमिंग और आउटगोइंग, दोनों तरह के मैसेज के साथ काम करते हैं. व्हाट्सऐप बीटा वर्जन पर सबसे सटीक खबर देने वाले WABetaInfo ने इन चारों शॉर्टकट को लिस्ट किया है
उदाहरण के लिए अगर मैसेज में फोन नंबर है, तो ऐप यूजर्स को उसे कॉपी करने, कॉन्टैक्ट्स में जोड़ने और अपने फोन कैरियर के जरिए कॉल करने की सुविधा देता है. इसी तरह अगर मैसेज में किसी तारीख का जिक्र है तो ऐप से सीधे उसे कैलेंडर में इवेंट मार्क किया जा सकता है. जो चैट में कोई ईमेल एड्रैस आया है तो सीधे मेल को कम्पोज किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: ट्रेन में रात में फोन, लैपटॉप, पावर बैंक चार्ज नहीं होंगे, मजबूर हुआ रेलवे
चैट बॉक्स में अगर किसी ने आपको कोई पता भेजा है तो अब आपको उसे कॉपी करके मैप में चिपकाने की जरूरत नहीं. पते पर टैप करके ही मैप ओपन हो जाएगा. अच्छी बात ये है कि अगर आप शॉर्टकट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो इसे अनदेखा कर सकते हैं और अपनी बातचीत जारी रख सकते हैं. हालांकि इसमें से कुछ फीचर्स पहले से मौजूद हैं लेकिन अब ये और स्मार्ट होने वाले हैं.
वीडियो: त्योहारी सीजन में आईफोन की बिक्री 30% तक क्यों गिर गई?









