मणिपुर के सेनापति जिले में रविवार, 1 नवंबर को दो लापता कुकी-जो युवकों के शव मिले. दोनों 28 अक्टूबर से लापता थे. उनकी पहचान 20 साल के पाओगिनलाल हैंगसिंग और 20 साल के टिंगिनलुन चोंगलोई के तौर पर हुई है. दोनों तफू कुकी गांव के रहने वाले थे. इससे एक दिन पहले नोनी जिले में हथियारबंद लोगों के साथ गोलीबारी में इसी समुदाय के तीन लोगों की मौत हो गई थी. दोनों के शव मिलने के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया. शवों को कांगपोकपी ले जाया गया. यहां पहले से ही तनाव का माहौल था.
मणिपुर में 2 कुकी युवकों की मौत से तनाव बढ़ा, एक दिन पहले ही गोलीबारी में 3 लोग मारे गए
मणिपुर के सेनापति जिले में 28 अक्टूबर से लापता दो कुकी-जो युवकों के शव मिले हैं. दोनों की उम्र 20 साल थी. इससे एक दिन पहले नोनी जिले में गोलीबारी में इसी समुदाय के तीन लोगों की मौत हुई थी. घटना के बाद कांगपोकपी में तनाव है. पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों युवकों के लापता होने के बाद कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (CoTU) ने कांगपोकपी जिले में 48 घंटे के बंद का ऐलान किया था. संगठन ने दोनों युवकों की सुरक्षित रिहाई की मांग की थी. रविवार को भी बंद जारी रहा. मणिपुर पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक, दोनों युवकों की तलाश के लिए कई सर्च ऑपरेशन चलाए गए. शुरुआत में मणिपुर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और असम राइफल्स की संयुक्त टीमों ने तलाशी अभियान चलाया.
एक नवंबर को मणिपुर पुलिस, कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन (CoBRA), सीआरपीएफ, असम राइफल्स और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की संयुक्त टीम ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. यह अभियान नेशनल हाईवे-2 के पूर्वी इलाके में सेनापति-फाइबुंग रोड के आसपास चलाया गया.
यह भी पढ़ें : उमर अब्दुल्ला की कुर्सी खतरे में? 25 'बागी' विधायकों का अल्टीमेटम- '14 दिन में बात मानो वरना...'
हत्यारों की तलाश जारीइंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि शव मिलने के बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. युवकों की हत्या के जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा.तनाव को देखते हुए सुरक्षाबलों ने इलाके में एहतियाती कदम उठाए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति न बने. फिलहाल दोनों युवकों की मौत किन हालात में हुई और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं, इसकी जांच की जा रही है.
वीडियो: अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल जाना होगा, JDU क्या बोली?









