दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान तैनात एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि बैरिकेड से एक महिला प्रदर्शनकारी को हटाने की कोशिश के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और वर्दी भी फाड़ दी गई. कांस्टेबल के मुताबिक, उनके हाथ और पैर में चोट आई, जिसके बाद उनकी मेडिकल जांच कराई गई. प्रदर्शन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने ऑनलाइन गाली-गलौज और ट्रोलिंग का सामना करने का भी दावा किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस को शांतिपूर्ण प्रदर्शन से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को बिना टकराव के अपना काम करने दिया जाना चाहिए.
दिल्ली प्रदर्शन में नेहा बोरा की वायरल तस्वीर के पीछे की कहानी, महिला कांस्टेबल ने क्या बताया?
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने मारपीट और वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया है. तस्वीर वायरल होने के बाद कांस्टेबल ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और गाली-गलौज का सामना करने का दावा किया.
Advertisement
Advertisement
ये भी पढ़ें -CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली बनी छावनी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद, कई ट्रेन कैंसल, देख लें डिटेल
Advertisement

.webp?width=80)











