उत्तराखंड के देहरादून के ‘रॉबर्स केव’ में युवाओं का एक ग्रुप बूम बॉक्स लेकर पहुंचा. फुल वॉल्यूम में हरियाणवी गाने चलाए गए जिसके बाद ये टूरिस्ट स्पॉट डांस फ्लोर में बदल गया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. पोस्ट में युवाओं की इस हरकत की कड़ी आलोचना की गई. कहा गया कि टूरिस्ट स्पॉट पर इतनी तेज वॉल्यूम में गाना बजाना सही नहीं है, क्योंकि इससे बाकी लोग सहज नहीं होते हैं.
देहरादून: गुफा में पर्यटकों का हंगामा, तेज वॉल्यूम में बजाया हरियाणवी सॉन्ग, भड़के यूजर्स
Dehradun Robbers Cave: देहरादून के 'रॉबर्स केव' में युवाओं ने तेज़ वॉल्यूम में गाना चलाया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सिविक सेंस का हवाला देते हुए खूब खरी खोटी सुनाई.

वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवा अपने सिर और कंधे पर बूम बॉक्स लेकर गुफा से बाहर निकल रहा है. इसमें तेज आवाज़ में हरियाणवी गाना ‘लोफर’ बज रहा है. ‘रॉबर्स केव’ देहरादून का एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट है जहां गुफा के बीच से नदी निकलती है. युवा गाना बजाते हुए पानी में डांस करते दिखाई दे रहे हैं.
जब युवा डांस करते हुए आगे बढ़ रहे हैं तो आसपास मौजूद दूसरे टूरिस्ट उन्हें देख रहे हैं. बताया गया कि युवाओं का ये लाउड परफॉरमेंस प्राकृतिक तौर पर सेंसेटिव जोन में आने वाले क्षेत्रों के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है.
ये भी पढ़ें: 'गैंगस्टर बनो मौज करो' टाइप गाने नहीं चाहिए, हरियाणा पुलिस ने 67 सॉन्ग्स इंटरनेट से हटवाए
पोस्ट में क्या लिखा?ये वीडियो हिमालयन हिन्दू नाम के यूजर ने X पर शेयर किया है. पोस्ट में यूजर ने लिखा,
'कोई उत्तराखंड में इन हरियाणा के 'लोफ़रों' को बैन करे, प्लीज़. लोग सबके सामने ऐसा बर्ताव कैसे कर सकते हैं? यह तो पाषाण काल की सोच को दिखाता है. और इनके गाने तो सुनो... ‘लोफ़र हैं हरियाणा के’. इन्होंने खुद ही मान लिया कि ये लोफ़र हैं. वैसे, यह घटना देहरादून के गुच्चूपानी की है.'
वीडियो देखते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. लोगों ने पब्लिक स्पेस में सिविक सेंस को लेकर कई सवाल खड़े किए. कुछ दर्शकों ने न केवल तेज़ गाने बल्कि गाने की लिरिक्स की भी आलोचना की. उन्होंने तर्क दिया कि कुछ हरियाणवी गाने हिंसा और क्राइम को ग्लोरिफ़ाई करते हैं.

कुछ और लोगों का कहना है कि तेज़ गाना चलाने में कोई बुराई नहीं है, बशर्ते आप पब्लिक स्पेस में ऐसा न कर रहे हों.
वीडियो: 12 हजार करोड़ के दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की ऐसी हालत, सियासत शुरू










