The Lallantop

पाकिस्तान को मिलकर किया पस्त, फिर बांट ली आधी-आधी मैच बॉल!

Pak vs Eng Leeds Test : इंग्लिश बॉलर ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने हेडिंग्ले टेस्ट की पहली इनिंग्स में 5-5 विकेट चटकाए. वो ये कारनामा करने वाले दूसरी इंग्लिश जोड़ी बन गई. दोनों ने बॉल रखने के लिए एक खास फॉर्मूला अपनाया, जो अब काफी वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
जोश टंग और ओली रॉबिन्सन ने हेडिंग्ले टेस्ट में 5-5 विकेट चटकाए. (फोटो-Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लीड्स टेस्ट में इंग्लिश गेंदबाज जोश टंग और ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान की पहली पारी में 5-5 विकेट लेकर टोली को 171 रनों पर सीमित कर दिया।
  • पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम चोट के चलते मैच से बाहर थे और उनकी गैरमौजूदगी में टीम कमजोर पड़ी, जिससे इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
  • दोनों गेंदबाजों ने गेंद को आधा-आधा बांट लिया, जो एक अनूठी घटना है, और इससे इंग्लिश टीम को फील्डिंग में सहयोग मिला तथा खेल में एक नई परंपरा बनी।

लीड्स टेस्ट में पाकिस्तानी टीम पहली पारी में 171 रनों पर स‍िमट गई. इसके सूत्रधार रहे इंग्लि‍श बॉलर जोश टंग और ओली रॉबिन्सन. दोनों ने 5-5 विकेट झटके और मेजबान टीम को मुकाबले के पहले दिन ही मजबूत शुरुआत दिला दी. वैसे क्रिकेट में एक परंपरा है. 5 विकेट लेने वाला बॉलर अपने साथ बॉल लेकर जाता है.

Advertisement

लेकिन, यहां तो दोनों ही बॉलर्स ने 5-5 विकेट लिए थे. माने बॉल थी एक, और  बॉलर्स दो. करें तो क्या करें? दोनों ने इसका एक अनोखा समाधान निकाला. दोनों ने आपस में तय किया और गेंद को आधी-आधी बांट ली. यानी एक हिस्सा टंग के पास, दूसरा रॉबिन्सन के पास. ये सुनने में जितना अजीब है, उतना ही रोचक भी है. 

दोनों ने बॉल बांटने को लेकर क्या बताया? 

मैच के दौरान रॉबिन्सन ने 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए. वहीं, टंग ने 46 रन देकर 5 सफलताएं हासिल कीं. हालांकि, कमाल की बात ये है‍ कि दोनों ये कारनामा करने वाले इंग्लैंड के पहले बॉलर नहीं हैं. इससे पहले, 2006 में भी ओल्ड ट्र्रैफर्ड में पाकिस्तान के ख‍िलाफ ही दो इंग्लिश बॉलर्स ने 5-5 विकेट लिए थे. स्टीव हार्मिसन और मोंटी पनेसर. अब टंग और रॉबिन्सन इस लिस्ट में जुड़ गए हैं.

Advertisement

टंग ने इसे लेकर 'टेस्ट मैच स्पेशल' को बताया,

रोबो ने कहा कि हम गेंद को आधा-आधा बांट सकते हैं. ग्राउंडस्टाफ़ ने हमारी मदद की और गेंद को दो भाग में बांट दिया. मैंने ऐसा पहली बार होते देखा है. मैं इस आधे हिस्से को जरूर कहीं न कहीं अपने घर में लगाऊंगा.

बाद में रॉबिन्सन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉल का अपना आधा हिस्सा दिखाया. उन्होंने बताया कि उन्हें ये आइडिया तब आया, जब पाकिस्तान को ऑलआउट करने के बाद दोनों बॉलर्स मैदान से बाहर जा रहे थे. रॉबिन्सन ने कहा,

Advertisement

जोश ने यह बात कही. मैंने कहा कि हमें असल में ऐसा करना चाहिए. यह बहुत बढ़िया रहेगा. क्रिकेट की गेंद के आधे हिस्से अक्सर देखने को नहीं मिलते. इसलिए यह कुछ ऐसा होगा, जिसे हम कभी नहीं भूल पाएंगे.

दरअसल, दोनों के ये तय करने के बाद कि बॉल को दोनों आपस में बांटेंगे, इंग्लिश टीम के मैनेजर वेन बेंटले बॉल को ग्राउंडस्टाफ के पास ले गए. उन्होंने इसे आधा काटा और पांच मिनट के भीतर वापस कर दिया.

ये भी पढ़ें : गॉल में टीम इंडिया को मिली संजीवनी! WTC फाइनल में पहुंचने के लिए अब क्या है गण‍ित?

इंग्लिश टीम ने लीड्स टेस्ट की पहली इनिंग्स में जबरदस्त बॉलिंग की. खासकर इन दोनों पेसर्स ने, जिन्होंने गेंद को आपस में बांटा. रॉबिन्सन ने मैच की पहली बॉल पर ही इंग्लैंड को सफलता दिला दी. उन्होंने पाकिस्तानी ओपनर अज़ान अवैस को प्लैटिनम डक कर दिया. इसके बाद उन्हें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शान मसूद का विकेट लेने में भी ज़्यादा टाइम नहीं लगा. वहीं, टंग ने बाद में पाकिस्तान के मिडिल और लोअर ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. दोनों की शानदार बॉलिंग के कारण बतौर कप्तान जो रूट के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत दमदार रही.

रॉबिन्सन की रही है जबरदस्त वापसी 

टेस्ट क्रिकेट में रॉबिन्सन का यह 5वां फाइव-विकेट हॉल है. वो पिछले दो साल से इंजरी के कारण इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे थे. ऐसे में उनकी इस शानदार वापसी ने उनका और टीम दोनों का मनोबल काफी बढ़ाया होगा. 32 साल के रॉबिन्सन हाल ही में न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान टीम से जुड़े हैं. इस दौरान उन्होंने लॉर्ड्स में भी न्यूजी लैंड के खिलाफ सात विकेट झटके थे. अब उनके नाम 21.25 के औसत से 88 टेस्ट विकेट हो गए हैं.

रॉबिन्सन के लिए ये परफॉर्मेंस कई मायनों में खास है. हाल ही में उनकी पत्नी मिया ने बेटी ईवा को जन्म दिया है. उन्होंने बताया कि परिवार के लिए ये मौका खास है. ऐसे में 5 विकेट लेने की उपलब्ध‍ि‍ ने इसे और भी यादगार बना दिया है.

ये भी पढ़ें : पो‍ंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड खतरे में! इंग्लैंड का ये धाकड़ बैटर तोड़कर मानेगा

पाकिस्तानी टीम लड़खड़ा गई

वहीं, पाकिस्तानी टीम की बात करें तो, हाल ही में टीम के कप्तान बनाए गए बाबर आजम चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हैं. उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान T20I कप्तान सलमान अली आगा को सौंपी गई है. लेकिन, आगा (21) के लिए ये शुरुआत अच्छी नहीं रही. वो बल्ले से भी कोई खास योगदान नहीं दे सके. वहीं, टीम ने तो अपने आखिरी 8 विकेट महज 74 रन के भीतर गंवा दिए. पूरी टीम पहली इनिंग्स में 50 ओवर बैटिंग भी नहीं कर पाई. 49 ओवर के अंदर ही टीम ऑलआउट हो गई.

वहीं, पाकिस्तान के 171 रन पर ऑलआउट होने के बाद इंग्लैंड ने भी दो विकेट गंवा दिए. उनके दोनों ओपनर बेन डकेट और एमिलियो गे 50 रन के भीतर आउट हो गए. हालांकि, इसके बाद कप्तान जो रूट और जॉर्डन कॉक्स ने पारी को संभाल लिया. स्टंप्स तक रूट 37 और कॉक्स 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. वहीं, टीम ने 2 विकेट पर 112 रन जोड़ लिए हैं. हालांकि, अब भी वो पाकिस्तान के स्कोर से 59 रन पीछे हैं.

वीडियो: पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों पर प्रेशर, क्या बाबर आज़म अब दिला पाएंगे टीम को जीत?

Advertisement