The Lallantop

पिता ने नाबालिग बेटी का कई बार रेप किया, प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात कराया, बच्चा हुआ तो बेच डाला

Raipur में एक शख्स पर आरोप लगा है कि उसने अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया है. इसकी वजह से नाबालिग 2 बार गर्भवती हुई. आरोप ये भी है कि पिता ने एक बार लड़की का गर्भपात करा दिया. जबकि, दूसरी बार प्रेग्नेंट होने पर बच्चे को बेच दिया.

Advertisement
post-main-image
रायपुर में पिता ने की अपनी ही नाबालिग बेटी का रेप. (फोटो- )

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रायपुर में एक व्यक्ति पर अपनी 16 साल की बेटी को कई बार बलात्कार करने, उसकी उम्र और marital status छेड़छाड़ कर बच्चे को जन्म देने व उसके नवजात शिशु को बेचने का आरोप लगा है।
  • पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पिता ने उसे धमकी देकर चुप रहने को कहा और उसके गर्भपात के बाद भी बलात्कार किया, साथ ही परिवार के कुछ सदस्यों ने इसमें मदद की।
  • पुलिस ने आरोपी पिता सहित छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर POCSO और JJ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है, और मामले की जांच जारी है जिससे आगे की कार्यवाही स्पष्ट होगी।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक शख्स पर अपनी ही 16 साल की नाबालिग बेटी का कई बार रेप करने का आरोप लगा है. नाबालिग लड़की कथित तौर पर दो बार प्रेग्नेंट भी हुई. आरोप है कि आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर उसे बालिग और विवाहित दिखाया गया. इसके बाद लड़की की डिलीवरी कराकर उसके नवजात को बेच दिया गया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता और उसकी बहन समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

नाबालिग ने न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस स्टेशन में पिता समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. इंडिया टुडे से जुड़े महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वो अमलीडीह इलाके में स्थित एक रिश्तेदार के घर में थी. आरोपी पिता ने उसके साथ वहीं रेप किया. उसे धमकी भी दी कि अगर उसने ये बात किसी को बताई, तो वो उसे जान से मार देगा. इस डर की वजह से नाबालिग ने शुरुआत में अपने साथ हो रहे अपराध के बारे में किसी को नहीं बताया.

आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने उसके साथ कई बार रेप किया, जिसकी वजह से नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई. इसके बाद पीड़िता ने अपने प्रेग्नेंट होने की बात अपनी बुआ को बताई. लेकिन कथित तौर पर बुआ ने ये बात आरोपी को बता दी. उसने पीड़िता को गर्भनिरोधक दवाएं खिलाईं, जिससे उसका गर्भपात हो गया.

Advertisement

इसके बाद आरोपी शख्स ने नाबालिग के साथ फिर से रेप किया. और साल 2025 में वो फिर से प्रेग्नेंट हो गई. इसकी जानकारी होने पर आरोपी उसे वर्षा मंडल नाम की महिला के घर ले गया. कुछ दिनों बाद वर्षा मंडल ने पीड़िता को अपनी परिचित गीता राय के घर भेज दिया. यहां वो करीब 2 महीने तक रही.

आरोप है कि पीड़िता की उम्र को छिपाकर उसकी उम्र ज्यादा बताई गई. साथ ही उसे विवाहित बताकर गीता राय डंगनिया स्थित वासुदेव हॉस्पिटल ले गई. यहां पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया. कथित तौर पर डिलीवरी के बाद डॉक्टर, पिता और अन्य आरोपियों ने मिलकर बच्चे को बेच दिया.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता इंसान को कुत्ते की ड्रेस पहनाकर कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे, फिर…

Advertisement

डिलीवरी के बाद करीब 15 दिनों तक नाबालिग गीता राय के घर पर ही रही. अपराध में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने BNS की धाराओं समेत POCSO एक्ट और JJ एक्ट में मामला दर्ज किया है.

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने भी इस मामले की पुष्टि की है. कमिश्नरेट की ओर से गिरफ्तार हुए आरोपियों को ‘बच्चा चोर गिरोह’ भी बताया गया है. मामले की जांच होने के बाद और भी चीजें साफ हो पाएंगी.

वीडियो: Tamil Nadu में तीसरे बच्चे पर भी 365 दिन की Maternity Leave, केंद्र से कितना अलग नियम?

Advertisement