The Lallantop

'दिल्ली पुलिस ने इजाजत नहीं दी तो... ', जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर 'कॉकरोचों' की प्लानिंग पता लगी

Cockroach Janta Party के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने इंडिया टुडे को बताया कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा. उन्हें भरोसा है कि Delhi Police अनुमति दे देगी. उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वो अपने तय कार्यक्रम से पीछे नहीं हटेंगे.

Advertisement
post-main-image
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 3 जून को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. (फोटो: रॉयटर्स)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 6 जून को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना पहला ऑफलाइन शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी, भले ही दिल्ली पुलिस से अनुमति न मिले।
  • CJP ने अभी तक प्रदर्शन की आधिकारिक अनुमति के लिए आवेदन नहीं किया है और पुलिस से परमिशन मांगने का निर्णय अभिजीत दिपके के दिल्ली पहुंचने के बाद लिया जाएगा।
  • CJP का अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, जबकि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के लिए अभी तक कोई आधिकारिक अनुमति नहीं दी है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 6 जून को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना पहला ऑफलाइन प्रोटेस्ट करने के लिए तैयार है. CJP ने ऐलान किया है कि अगर दिल्ली पुलिस से परमि‍शन नहीं भी मिलती है, तब भी प्रदर्शन किया जाएगा. CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने इंडिया टुडे को बताया कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा. उन्हें भरोसा है कि दिल्ली पुलिस अनुमति दे देगी. हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वो अपने तय कार्यक्रम से पीछे नहीं हटेंगे. 

Advertisement
अभिजीत दिपके ने क्या अपील की?

इंडिया टुडे से जुड़े अव‍िनाश कतील की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रदर्शन को शिक्षा सुधार और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने वाले सोनम वांगचुक का समर्थन भी मिला है. CJP का दावा है कि वांगचुक, अभिजीत द‍िपके के भारत पहुंचने पर उनका स्वागत करने एयरपोर्ट जा सकते हैं. 

इन सबके बीच 4 जून की रात अभिजीत दिपके ने एक नया वीडियो जारी कर लोगों से दिल्ली एयरपोर्ट न आने की अपील की है. द‍िपके ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के एयरपोर्ट पहुंचने से यात्रियों और सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ सकता है. दिपके ने बताया कि वे जंतर-मंतर पर प्रस्तावित शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए सीधे संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाएंगे.  

Advertisement

इससे पहले CJP के संस्थापक अभिजीत द‍िपके ने 1 जून को ‘X’ पर एक वीडियो जारी कर भारत लौटने और प्रदर्शन में शामिल होने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि NEET पेपर लीक के चलते अपनी जान लेने वाले स्टूडेंट और लाखों युवाओं की मेहनत पर पड़े असर के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए. द‍िपके के मुताबिक, जंतर-मंतर लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह है, इसलिए वहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मिलनी चाहिए.

अभी तक क्यों नहीं ली परमिशन?

इस प्रोटेस्ट को लेकर खास बात यह है क‍ि CJP ने अभी तक प्रदर्शन की आधिकारिक अनुमति के लिए आवेदन नहीं किया है. संगठन के प्रवक्ता और IIT कानपुर और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के छात्र रहे आशुतोष रांका ने कहा कि अभिजीत द‍िपके के दिल्ली पहुंचने के बाद ही वे दिल्ली पुलिस से परम‍िशन मांगेंगे. 

Advertisement

जब उनसे पूछा गया कि पहले से आवेदन क्यों नहीं किया गया, तो CJP नेताओं ने कहा क‍ि सार्वजनिक घोषणा और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए वे पहले ही अपने इरादे जाहिर कर चुके हैं. उन्हें उम्मीद है कि पुलिस ने इसका संज्ञान लिया होगा. वहीं, सौरव दास ने कहा कि संगठन उस व्यवस्था का विरोध करता है जिसमें प्रदर्शन के लिए हफ्तों पहले अनुमति लेनी पड़ती है. उनके मुताबिक, ये भी उनके आंदोलन का एक हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: 'आंदोलन करना है तो...', सोनम वांगचुक ने 6 जून के प्रोटेस्ट में शामिल होने की शर्त बताई

शांतिपूर्ण ढंग से होगा प्रोटेस्ट

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों को पेपर स्प्रे और डंडे साथ रखने की सलाह दी जा रही है. हालांकि CJP ने ऐसी किसी भी कॉल से खुद को अलग बताते हुए कहा है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा. CJP का कहना है कि पेपर लीक की समस्या केवल मेडिकल या इंजीनियरिंग परीक्षाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस भर्ती समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी भी इससे प्रभावित हुए हैं. इसी मुद्दे को लेकर वे सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं.

CJP का दावा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका अभियान जारी रहेगा. वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

वीडियो: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में कौन-कौन शामिल?

Advertisement