The Lallantop

कॉकरोच घूम रहे, एक्सपायर सामान इस्तेमाल कर रहे... नामी रेस्टोरेंट आपको ये खाना खिला रहे

Bengaluru के बड़े प्राइवेट क्लबों में फूड सेफ्टी की बड़ी कमियां मिली हैं. जांच में गंदगी, कॉकरोच और एक्सपायर्ड खाना पाया गया. संदिग्ध नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
post-main-image
जांच के दौरान खाना रखने की जगह पर गंदगी फैली हुई मिली. (फाइल फोटो: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कर्नाटक के फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने बेंगलुरु के कई प्राइवेट क्लबों में गंदगी, एक्सपायर्ड फूड और फूड लेबलिंग में गड़बड़ियों को लेकर जांच की है।
  • जांच का कारण शहर में बढ़ती फूड सेफ्टी से जुड़ी शिकायतें और पिछले फाइव स्टार होटलों में भी इसी तरह की गंभीर कमियां पाई जाना था।
  • सरकारी फूड लेबोरेटरी ने संदिग्ध नमूनों की जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बेंगलुरु के कई बड़े और जाने-माने प्राइवेट क्लबों में फूड सेफ्टी से जुड़ी बड़ी कमियां पाई गई हैं. अधिकारियों ने पाया कि खाना रखने की जगह पर गंदगी फैली हुई है. कहीं कॉकरोच टहल रहे हैं तो कई जगह फूड लेबलिंग में गड़बड़ियां पाई गईं. कुछ क्लबों में एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट्स भी मिले. संदिग्ध खाने के नमूने आगे की जांच के लिए सरकारी फूड लेबोरेटरी भेज दिए गए हैं. रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक के ‘फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट’ (FDA) ने बेंगलुरु के कई बड़े क्लबों में जांच पड़ताल की. इस दौरान खाने से जुड़ी कई बड़ी गड़बड़ियां सामने आईं. कई जगह खाने के पैकेट पर सही जानकारी नहीं लिखी गई थी. कुछ जगह एक्सपायर हो चुका सामान रखा मिला. कई किचन में साफ-सफाई का भी बुरा हाल था. 

जांच में मशहूर ‘बॉरिंग क्लब’ और ‘सेंचुरी क्लब’ में खाना रखने की जगहों पर ‘गंदगी और कॉकरोच’ पाए गए. ‘KSCA क्लब’ में स्टाफ की साफ-सफाई में कमियां मिलीं. वहीं, ‘कैथोलिक क्लब’ में खाने की लेबलिंग में गड़बड़ी और कॉकरोच पाए गए. अधिकारियों को ‘टेनिस क्लब’ में स्टाफ के मेडिकल सर्टिफिकेट न होने का भी पता चला. इसके अलावा ‘विजयनगर क्लब’, ‘महालक्ष्मी लेआउट क्लब’ और ‘मल्लेश्वरम क्लब’ में खाने की लेबलिंग में नियमों का उल्लंघन पाया गया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु होटल रेड: सड़ा हुआ मांस, दूध-दही सब एक्सपायर, खाने के नाम पर परोस रहे थे 'जहर'

FDA कमिश्नर श्रीनिवास के. ने कहा कि उन्होंने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट और नियमों के तहत क्लबों को नोटिस जारी किए हैं. श्रीनिवास ने एक बयान में कहा, 

"जांच के दौरान, पीने के पानी और इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल के संदिग्ध नमूने लिए गए और आगे की जांच के लिए सरकारी फूड लेबोरेटरी भेजे गए. लेबोरेटरी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी."

Advertisement

अधिकारियों ने पूरे शहर में फूड सेफ्टी ड्राइव को तेज कर दिया है. कुछ दिन पहले शहर के कुछ बड़े फाइव स्टार होटलों में भी ऐसी गड़बड़ियां पाई गईं थीं.

वीडियो: सोशल लिस्ट: रेस्टोरेंट में भाई-बहन से पूछताछ कर फंसी बिहार पुलिस, वर्दी का रौब’ कह लोगों ने क्या सुनाया?

Advertisement