The Lallantop

शाहरुख-आमिर के बाद हीरानी अब सलमान खान को डायरेक्ट करेंगे?

राजू हीरानी ने बताया कि सलमान और उनके बीच कुछ मीटिंग्स भी हो चुकी हैं.

Advertisement
post-main-image
राजू हीरानी फिलहाल '3 इडियट्स' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान वर्तमान में 'मॉन्स्टर' की शूटिंग कर रहे हैं और उसके बाद वे राज और डीके की सुपरहीरो फिल्म पर काम शुरू करेंगे, जिससे उनकी आगामी फिल्मों की लाइनअप स्पष्ट होती है।
  • सलमान खान के साथ राजकुमार हिरानी की अभी तक कोई फिल्म नहीं हुई है क्योंकि दोनों के पास एक उपयुक्त स्क्रिप्ट नहीं थी, हालांकि वे भविष्य में सहयोग की संभावना पर चर्चा कर चुके हैं।
  • सलमान की व्यस्त फिल्म लाइनअप के चलते राजकुमार हिरानी के साथ उनका मिलकर काम करना अगले कुछ सालों में मुश्किल दिखता है, और सहयोग हुआ तो संभवतः कोई सोशल कॉमेडी फिल्म बनेगी।

Salman Khan के खाते में एक के बाद एक कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है. अभी वो Monster की शूटिंग कर रहे. इसके बाद वो Raj & DK वाली सुपरहीरो फिल्म पर लगेंगे. इस बीच Rajkumar Hirani ने भी उनके साथ काम करने में इंट्रेस्ट दिखाया है. हिरानी इससे पहले Shah Rukh Khan के साथ Dunki और Aamir Khan के साथ 3 Idiots व PK बना चुके हैं.

Advertisement

सलमान ने 1988 में आई ‘बीवी हो तो ऐसी’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 38 साल पूरे किए हैं. इस मौके पर हीरानी ने सलमान के साथ फ्यूचर कोलैबोरेशन को लेकर हिंट दिया है. ANI से हुई बातचीत में वो कहते हैं,

“मुझे सलमान खान के साथ काम करके खुशी होगी. ऐसा नहीं है कि हम मिले नहीं. हमारे बीच कुछेक मुलाकातें हुई हैं. लेकिन हमें कभी कोई ऐसी स्क्रिप्ट नहीं मिली, जिसे देखकर ये लगे कि हम उस पर साथ में काम कर सकते हैं. अगर ऐसा कुछ मिला, तो हम जरूर साथ आएंगे.”

Advertisement

राजू हीरानी ने खान तिकड़ी में आमिर के साथ दो फिल्में की हैं. पहली ‘3 इडियट्स’ और दूसरी ‘पीके’. दोनों को बॉक्स ऑफिस और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला. फिलहाल ये जोड़ी ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर काम कर रही है. वैसे तो वो दादा साहब फाल्के की बायोपिक भी बनाने वाले थे, मगर अभी के लिए वो प्रोजेक्ट शेल्व कर दिया गया है.

हिरानी की लास्ट रिलीज़ शाहरुख खान स्टारर ‘डंकी’ थी. फिल्म से उम्मीदें तो काफी थीं, मगर उसे ऑडियंस ने बहुत ज्यादा पसंद नहीं किया. हालांकि इसके बावजूद फिल्म ने 400 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए. अब इस तिकड़ी में केवल सलमान ही हैं, जिनके साथ हीरानी ने कोई फिल्म नहीं की है. इसलिए उन्होंने जो अपडेट दी है, उसे जानकर सलमान के फैंस खुश हो जाएंगे. हालांकि दोनों की फिल्म लाइनअप को देखकर ऐसा नहीं लगता कि वो चाहकर भी अगले कुछ सालों तक साथ में काम कर पाएंगे. पर अगर कभी साथ आए भी, तो ज्यादा आसार है कि वो कोई सोशल कॉमेडी फिल्म करेंगे.

सलमान फिलहाल वामसी पैडिपली के डायरेक्शन में बन रही SVC63 यानी ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग कर रहे हैं. वो अक्टूबर अंत तक इसमें ही बिजी रहेंगे. जनवरी 2027 में सलमान, राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. रिपोर्ट्स तो ये भी हैं कि वो फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में राकेश ओमप्रकाश मेहरा के ‘कर्ण’ प्रोजेक्ट में काम करेंगे. लेकिन मेकर्स ने इस बारे में ऑफ़िशियली कुछ नहीं बताया है. 

Advertisement

वीडियो: सलमान खान की 'मॉनस्टर' में दो और धाकड़ एक्टर्स की एंट्री, हीरो-विलेन का पलटा खेल

Advertisement