उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा नदी के किनारे एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. इस हादसे में पायलेट और को-पायलेट दोनों की मौत हो गई है. पुलिस ने कहा कि हादसे की सही वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) इस मामले की जांच करेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है.
यूपी: कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनी-पायलट दोनों की मौत
Kanpur Aircraft Crash: कानपुर के गंगा बैराज इलाके में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है. हादसे की सही वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. DGCA मामले की जांच करेगा.

इंडिया टुडे से जुड़े सिमर चावला की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार, 27 अगस्त को गंगा बैराज इलाके में हुआ. कानपुर के एविएशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट 'गर्ग एविएशन' का यह एयरक्राफ्ट नथापुरवा गांव के पास एक खेत में क्रैश हो गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. इसके बाद फायर ब्रिगेड और कानपुर नगर की इमरजेंसी सर्विस टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
हादसे में पायलट और ट्रेनी-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई.
20 मिनट बाद हुआ क्रैशपुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि ‘गर्ग एविएशन’ का टेकनम एयरक्राफ्ट सुबह करीब 11:30 बजे उड़ा और लगभग 20 मिनट बाद क्रैश हो गया. इस हादसे में गुजरात के इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और कर्नाटक के ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि सचिन के पास 3,000 से ज्यादा घंटे की उड़ान का अनुभव था. कंपनी का दावा है कि 2023 से गर्ग एविएशन के पास मौजूद इस एयरक्राफ्ट में मेंटेनेंस से जुड़ी कोई कमी नहीं थी.
ये भी पढ़ें: एयर इंडिया विमान हादसे की पहली बरसी, वो 'ब्लैक बॉक्स' जो आज भी एक पहेली है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति देने की प्रार्थना दी. पुलिस ने कहा कि हादसे की सही वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने क्रैश वाली जगह सील कर दी है. DGCA को घटना की जानकारी दे दी है. DGCA की एक टीम मौके पर पहुंचेगी और क्रैश की वजह का पता लगाया जाएगा.
वीडियो: गांजा फूंककर उड़ाया एयर इंडिया का प्लेन, DGCA अब डोप टेस्ट नियम में करेगा बदलाव?










