The Lallantop

4 इनिंग्स, चारों बार 80 पार! इंडियन बॉलर्स नहीं ढूंढ पाए सोनल दिनुशा की कमजोरी

Ind vs SL : कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया ने श्रीलंका से फॉलोऑन तो करा लिया. लेकिन, वो दोनों मैच के दौरान Sonal Dinusha की कमजोरी नहीं ढूंढ पाए. Evan Weekes के बाद सोनल दुनिया के सिर्फ दूसरे बैटर हैं, जिन्होंने टीम इंडिया के ख‍िलाफ हर इनिंग्स में 80 से ज्यादा रन बनाए हैं.

Advertisement
post-main-image
सोनल दिनुशा ने टीम इंडिया के ख‍िलाफ चारों इनिंंग्स में 80 से ज़्यादा रन बनाए. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने पहले गॉल टेस्ट में एक शतक और कोलंबो टेस्ट की दोनों इनिंग्स में सेंचुरी बनाकर टीम इंडिया के खिलाफ परीक्षण किया है।
  • टीम इंडिया के गेंदबाज लगातार तीन दिनों तक लगभग 250 ओवर फेंक चुके थे, जिससे उनकी थकान बढ़ गई और इस कारण वह सोनल दिनुशा को रोक पाने में असमर्थ रहे।
  • सोनल की लगातार प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया पर दबाव बढ़ा है और अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या फॉलोऑन देने का निर्णय सही था और आगे रणनीति में बदलाव होगा।

श्रीलंकाई बैटर सोनल दिनुशा का नाम अब इंडियन फैंस नहीं भूल पाएंगे. पहले गॉल टेस्ट की पहली इनिंग्स में सेंचुरी. फिर कोलंबो टेस्ट की दोनों इनिंग्स में सैकड़ा. श्रीलंका के इस बैटर ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की खूब परीक्षा ली है. इसी के साथ सोनल दिग्गज इवान वीक्स के बाद सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने शुरुआती 4 इनिंग्स में टीम इंडिया के खि‍लाफ टेस्ट क्रिकेट में 80 से ज़्यादा का स्कोर बनाया हो.

Advertisement

कोलंबो टेस्ट के अंतिम दिन मैच पूरी तरह से टीम इंडिया की पकड़ में था. श्रीलंका के 229 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे. श्रीलंका के पास महज 16 रनों की लीड थी. लेकिन, इन सभी ऑड्स को पीछे छोड़ते हुए सोनल दिनुशा की अगुवाई में श्रीलंकाई टीम ने शुरुआती दोनों सेशन जीतकर मैच को ड्रॉ की तरफ धकेल दिया है.

अंतिम दिन जब सोनल बैटिंग करने उतरे तो उनके सिर्फ 7 रन थे. साथ में केशारा नुवांथा थे जो 3 रन बनाकर क्रीज पर थे. लेकिन, दोनों ने अपनी मंशा पहले सेशन में ही साफ कर दी. पहले सेशन में उन्होंने इंडियन बॉलिंग अटैक की खूब परीक्षा ली. दोनों बैटर्स ने अटैक किया और पहले सेशन में कुल 100 रन जोड़ दिए. हालांकि, इन दोनों की मेहनत पर मानव सुथार ने दूसरे सेशन के पहले ओवर में ही पानी फेर दिया. केशारा नुवांथा को उन्होंने 46 रन के स्कोर पर स्लिप में खड़े ध्रुव जुरेल के हाथों लपकवा दिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें : खेलने लायक नहीं है एश‍ियन गेम्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच?

टीम इंडिया के बॉलर्स को लगा कि वो आसानी से मैच में अब वापसी कर लेंगे. लेकिन, सोनल कहां हार मानने वाले थे. उन्होंने पहले प्रभात जयसूर्या के साथ 25 रन जोड़े. इनमें से 23 रन सोनल ने ही बनाए. इसके बाद लाहिरू कुमारा के साथ पारी को आगे बढ़ाया. इसी बीच, उनकी सेंचुरी भी पूरी हो गई है. 

उनकी ये सेंचुरी कई मायनों में खास है. पहली तो इसलिए कि उन्होंने दोनों इनिंग्स में सेंचुरी लगाई. दूसरी इसलिए भी क्योंकि इस दौरान उन्होंने लोअर ऑर्डर बैटर्स के साथ फाइटबैक किया. सबसे कमाल बात ये है कि दूसरी इनिंग्स में सेंचुरी के लिए उन्होंने सिर्फ 6 चौके लगाए हैं.  सोनल की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ स्पिन के ख‍िलाफ उनकी बैटिंग है. इस सीरीज में अब तक उन्होंने 150 से ज़्यादा रन सिर्फ स्वीप और रिवर्स स्वीप से बनाए हैं. सबसे कमाल बात ये कि वो अब तक एक बार भी ये शॉट खेलते आउट नहीं हुए हैं. 

Advertisement

वहीं, अगर इंडियन बॉलर्स की बात करें तो, अब तक एक भी इनिंग्स में वो सोनल को तंग करते नज़र नहीं आए हैं. पहले गॉल में 103 और 84 रनों की पारी. अब कोलंबो में दोनों इनिंग्स में सेंचुरी लगाकर सोनल ने बता दिया कि उनमें क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को खेलने का पेशंस भी कूट-कूटकर भरा है. कोलंबो की दूसरी इनिंग्स में खबर लिखे जाने तक सोनल ने 107 रन बनाने के लिए 236 गेंदों का सामना किया है. अंतिम दिन के अंतिम सेशन में टीम इंडिया के बॉलर्स पर थकान भी हावी हो गई है. लगातार 3 दिन और लगभग 250 ओवर बॉलिंग ने उन्हें थका दिया. ऐसे में अब ये भी सवाल उठता है कि क्या टीम इंडिया ने फॉलोऑन कराकर गलती कर दी थी. 

वीडियो: शुभमन गिल को खिलाड़ियों की फिटनेस की चिंता, आखिर गलती किसकी है?

Advertisement