The Lallantop

पति ने लोन नहीं चुकाया, पत्नी को पेड़ से बांधकर पीटा, आरोपी TDP कार्यकर्ता

Andhra Pradesh के Chittoor जिले में एक महिला की पेड़ से बांध कर पिटाई की गई, क्योंकि महिला का पति कर्ज नहीं चुका पाया था. Andhra Police ने इस मामले में एक कपल और उनके रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
post-main-image
आंध्र प्रदेश में महिला की पेड़ से बांध कर पिटाई की गई है. (एक्स ग्रैब)

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) के विधानसभा क्षेत्र में एक महिला की पेड़ से बांध कर पिटाई करने का मामला सामने आया है. महिला से मारपीट करने का आरोपी कथित तौर पर तेलुगू देशम पार्टी (TDP) का सदस्य बताया जा रहा है. इस मामले में आंध्र पुलिस ने आरोपी और उनके रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है. 

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र पुलिस ने बताया कि सिरीशी नाम की महिला को कथित तौर पर तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के सदस्य एस मणिकप्पा ने उसके दो बच्चों के सामने घर से घसीट कर निकाला. और फिर पेड़ से बांध कर पिटाई की. 

पुलिस के मुताबिक, महिला के पति आर.तिमप्पा ने दो साल पहले उसी गांव के मनिकप्पा से 80 हजार रुपए का लोन लिया था. और इस कर्ज को छोटी-छोटी किश्तों में चुका रहा था. लेकिन कुछ दिनों पहले तिमप्पा गांव छोड़कर बेंगलुरु भाग गया था. यहां वह कंस्ट्रक्शन मजदूर के तौर पर काम करने लगा था. 

Advertisement

बेंगलुरु आने के बाद उसने मणिकप्पा को पैसे देना बंद कर दिया था. तिमप्पा की पत्नी सिरीशा और उसके बच्चे भी कथित तौर पर बेंगलुरु भाग गए थे. वह अपने बच्चे का एडमिशन कराने के लिए स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने 16 जून को अपने गांव आई थी.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मणिकप्पा ने उसे पेड़ से बांध दिया. और पैसे की मांग की. इस दौरान उसकी साली और पत्नी ने सिरीशा पर हमला कर दिया. उन्होंने आगे बताया,

हमने सिरीशा का रेस्क्यू किया है. और आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 341 (जालसाजी), 323 (बेइमानी या धोखाधड़ी से संपत्ति को छिपाना), 324 (किसी को जानबूझकर नुकसान पहुंचाना), 606 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और 34 (कॉमन इंटेंशन) के तहत मामला दर्ज किया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें - कोडाइकनाल में बंदर बना ‘लुटेरा’, टूरिस्ट से छीने नोटों के बंडल, फिर बरसाए पैसे!

इस मामले में पुलिस ने मणिकप्पा और उनके परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. 17 जून को इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में गांव वालों के रोकने के बावजूद मणिकप्पा की पत्नी मुनेम्मा सिरीशा को थप्पड़ मारती नजर आ रही है. 

वीडियो: खर्चा-पानी: आंध्र प्रदेश में सोलर प्रोजेक्ट ट्रांसफर पर CERC ने क्या कहा?

Advertisement