The Lallantop

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का पहला बयान आ गया

Sonam Wangchuk ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को 'लोकतंत्र की जीत' बताया. उन्होंने CJP और युवाओं को बधाई दी. छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में वांगचुक 26 दिन भूख हड़ताल पर थे.

Advertisement
post-main-image
छात्रों के प्रोटेस्ट के समर्थन में सोनम वांगचुक (बाएं) 26 दिन भूख हड़ताल पर थे. (फोटो: X/ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, जो छात्रों और सामाजिक संगठनों की प्रमुख मांगों में से एक थी।
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के 26 दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल इस इस्तीफे की पृष्ठभूमि हैं।
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी बाकी मांगों को पूरा करने के लिए आंदोलन जारी रखने की संभावना जताई है।

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगुचक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे ‘लोकतंत्र की जीत’ बताया. वांगुचक ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और देश की ‘Gen Z’ को बधाई दी. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते कई हफ्तों से छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है. सोनम वांगचुक ने भी इसे लेकर 26 दिनों तक भूख हड़ताल की थी.

Advertisement

25 जुलाई को X पर सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने लिखा,

"यह लोकतंत्र की जीत है. सीधा लोकतंत्र... जो सड़कों से निकला है. यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है. CJP और देश की 'जेन जी' (Gen Z) को बधाई और उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज उठाई. जवाबदेही से अब सुधार की ओर."

Advertisement

अभिजीत दिपके ने क्या कहा?

आंदोलन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इस इस्तीफे को ‘लोकतंत्र की जीत’ बताया है. CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि ‘लोकतंत्र में डरने की जरूरत नहीं है.’ उन्होंने कहा,

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. यह इस बात का सबूत है कि अगर आप डरते नहीं हैं, अगर आप इस सरकार के सामने झुकते नहीं हैं, तो आप किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं. लोकतंत्र में डरें नहीं.

Advertisement

सीजेपी का प्रोटेस्ट आगे जारी रहेगा या नहीं, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट किया है. इसमें बताया है कि उनकी तीन मांगों में से सिर्फ एक पूरी हुई है. बाकी की दो अभी बाकी हैं. सीजेपी ने लिखा है,

कॉकरोच जनता पार्टी की मांगों का अपडेटः

– धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा - हो गया

– अपनी जान लेने वाले बच्चों के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा- पेंडिंग

– छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई एक्शन न हो - पेंडिंग

ये भी पढ़ें: झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दिपके क्या बोले?

नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर एक महीने से कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन चल रहा है. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा प्रदर्शनकारियों की सबसे प्रमुख मांगों में से एक थी. शनिवार, 25 जुलाई को देश के अलग-अलग हिस्सों से उग्र प्रदर्शन की भी खबरें आने लगी थीं.

वीडियो: सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म कर दी, CJP Protesters क्या बोले?

Advertisement