The Lallantop

लहसुन खाने से हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल, शरीर की गंदगी सब ठीक होगा? सच जान लीजिए

डॉक्टर से ये भी समझेंगे कि रोज़ कितना लहसुन खा सकते हैं. इसे खाने का सही तरीका क्या है. क्या खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से फ़ायदा होता है और कब लहसुन नुकसान करने लगता है.

Advertisement
post-main-image
आप लहसुन खाते हैं?

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • "[\"• डाइटिशियन प्रियंका बांदल के अनुसार, लहसुन काटने या कुचलने पर एलिसिन बनता है और रोज़ इसका सेवन दिल, रक्तचाप व कोलेस्ट्रॉल पर असर डाल सकता है, इसलिए इसे संतुलित आहार में शामिल किया जा सकता है।\",\"• खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से अधिक लाभ होने के पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं, और इसे डिटॉक्स भोजन नहीं माना जाता क्योंकि शरीर में लिवर व किडनी प्राकृतिक रूप से अपशिष्ट को संसाधित करके बाहर निकालते हैं।\",\"• रोज़ एक से दो कलियां सब्ज़ी, दाल या चटनी में ली जा सकती हैं, लेकिन अधिक मात्रा से गैस, एसिडिटी, जलन व मितली हो सकती है; जीईआरडी या संवेदनशील पाचन वाले लोग इसे अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।\"]"

कभी सब्ज़ी में डालकर. कभी तवे पर भूनकर. कभी शहद में लपेटकर. लहसुन तो आपने भी खाया होगा. पर आखिर लहसुन के फ़ायदे क्या होते हैं? कई लोग कहते हैं कि ये शरीर को डिटॉक्स कर सकता है. यानी शरीर की जो अंदरूनी गंदगी है, उसे साफ़ कर सकता है. हाई बीपी कम कर सकता है. कोलेस्ट्रॉल घटा सकता है. अब ये बातें कितनी सही है, सब जानेंगे आज. डॉक्टर से ये भी समझेंगे कि रोज़ कितना लहसुन खा सकते हैं. इसे खाने का सही तरीका क्या है. क्या खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से फ़ायदा होता है और कब लहसुन नुकसान करने लगता है. 

Advertisement
लहसुन खाने के क्या फ़ायदे हैं?

ये हमें बताया डाइटिशियन प्रियंका बांदल ने.

priyanka bandal
प्रियंका बांदल, डाइटिशियन, मणिपाल हॉस्पिटल, पुणे

लहसुन में खास प्राकृतिक कंपाउंड पाए जाते हैं. इसमें एलिसिन सबसे अहम है. जब लहसुन को काटा या कुचला जाता है, तब एलिसिन बनता है. रोज़ लहसुन खाने से दिल, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल पर अच्छा असर पड़ता है. लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं. इसे हेल्दी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

Advertisement
लहसुन खाने का सही तरीका

- लहसुन की एक से दो कलियां रोज़ खा सकते हैं  

- आप इसे सब्ज़ी, दाल, चटनी या दूसरी चीज़ों में डाल सकते हैं

- लहसुन को बहुत तेज़ आंच पर लंबे समय तक पकाने से इसके कुछ एक्टिव कंपाउंड कम हो सकते हैं

Advertisement

ये हमें बताया: गले में कुछ अटका हुआ सा लगे और ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें

सुबह खाली पेट लहसुन खाना फ़ायदेमंद?

कुछ लोग मानते हैं कि खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से ज़्यादा फ़ायदा होता है. लेकिन इसे साबित करने के लिए अभी पुख्ता वैज्ञानिक सबूत नहीं हैं. कच्चा लहसुन कुछ लोगों में एसिडिटी, सीने में जलन, पेट में जलन और गैस कर सकता है.

लहसुन शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकालता है?

लहसुन शरीर की गंदगी या टॉक्सिंस को बाहर निकालने वाला डिटॉक्स फ़ूड नहीं है. हमारे शरीर में लिवर और किडनी प्राकृतिक रूप से शरीर की गंदगी को प्रोसेस करने और बाहर निकालने का काम करते हैं. लहसुन एक हेल्दी फ़ूड ज़रूर है, लेकिन ये शरीर को डिटॉक्स नहीं करता.

ये हमें बताया: आपका करीबी डिप्रेशन में है ये पहचानने का तरीका जान लीजिए

लहसुन नुकसान कब कर सकता है?

ज़्यादा लहसुन खाने से पेट में जलन, एसिडिटी, गैस और जी मिचला सकता है. सांस और शरीर से तेज़ गंध भी आ सकती है. जिन लोगों को GERD (गैस्ट्रोएसोफेजियल रिफ्लक्स डिज़ीज़) या एसिडिटी है. जिनका पाचन तंत्र संवेदनशील है, वो थोड़ा सावधानी बरतें. लहसुन शरीर को फ़ायदा पहुंचा सकता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि ज़्यादा लहसुन खाने पर ज़्यादा फ़ायदा होगा. आप इसे अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

(यहां बताई गई बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)

वीडियो: सेहत: दिल की सेहत बिगड़ रही, ये लक्षण बता देते हैं!

Advertisement