पणजी (Panji) से टिकट ना मिलने से नाराज चल रहे गोवा के पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर (Utpal Parrikar) ने बीजेपी का दामन छोड़ दिया है. शुक्रवार, 21 जनवरी को उत्पल ने गोवा बीजेपी के अध्यक्ष सदानंद तनावड़े को इस्तीफा सौंप दिया. अब वे निर्दलीय होकर चुनाव लड़ेंगे. इधर शिवसेना ने उत्पल का साथ देने की बात कही है. पार्टी के दिग्गज नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना पणजी से उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी. इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने भी उत्पल को ‘आप’ में शामिल होने के लिए न्योता दिया था. देखिए वीडियो.
गोवा चुनाव: पणजी से उत्पल के निर्दलीय उतरने पर शिवसेना ने क्या बड़ा ऐलान कर दिया?
उत्पल पर्रिकर ने बीजेपी का दामन छोड़ दिया है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












