सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज की क्लिप वायरल है. क्लिप में कुछ लोग नोटों को गिन रहे हैैं तो कुछ नोटो को गड्डियां छुपाकर दूसरे कमरे में लेते नज़र आ रहे हैं. देखने में ये क्लिप किसी मंदिर का लग रहा है. यूजर्स क्लिप को शेयर करके इसे अयोध्या के राम मंदिर का बता रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये दान के पैसों की चोरी का वीडियो है.
अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी के नाम पर वायरल हुआ वीडियो बेंगलुरु के मंदिर का है
सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज की क्लिप वायरल है. क्लिप में कुछ लोग नोटों को गिन रहे हैैं तो कुछ नोटो को गड्डियां छुपाकर दूसरे कमरे में लेते नज़र आ रहे हैं. यूजर्स क्लिप को शेयर करके इसे अयोध्या के राम मंदिर का बता रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये दान के पैसों की चोरी का वीडियो है.


शैलेंद्र सिंह नाम के एक यूज़र ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “लो जी इतने दिन से हल्ला मचा था कि राम मंदिर में हुए दान के पैसों की चोरी का मामला अब तो सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गया है क्या कहेंगे आप.”

कई अन्य यूजर्स ने भी इसी दावे के साथ वायरल पोस्ट शेयर किए हैं जिनके पोस्ट यहां देख सकते हैं.
पड़ताल
क्या है सच्चाई? वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को सर्च करने पर हमें ये वीडियो

गूगल पर कुछ कीवर्ड सर्च करने पर हमें इंडिया टुडे की वेबसाइट पर 30 सितंबर, 2024 को छपी एक रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट में वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब मौजूद है. रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो बेंगलुरु के ‘गली अंजनेय स्वामी मंदिर’ के दानपात्र से नकदी चोरी होने से जुड़ा है. उस दौरान ऐसे कई अन्य वीडियो भी सुर्ख़ियों में आए थे, जिनमें मंदिर के स्टाफ को ही चढ़ावे के पैसों पर हाथ साफ करते हुए देखा गया था. वीडियो वायरल होने पर मंदिर के मुख्य पुजारी रामचंद्र ने साफ किया था कि ये वीडियो करीब एक साल पुराना है.
उन्होंने बताया था कि इस गड़बड़ी के आरोप में मंदिर प्रबंधन समिति के दो पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था और दो रसोइयों को भी नौकरी से हटा दिया गया था. जुलाई 2024 में एक FIR भी दर्ज की गई थी. इसके बाद, मंदिर व्यवस्था में फैली भारी अव्यवस्था और वित्तीय अनियमितताओं को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने इस मंदिर के प्रशासनिक कामकाज को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया था.
नतीजाकुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि करीब दो साल से इंटरनेट पर मौजूद बेंगलुरु के गली अंजनेय स्वामी मंदिर का वीडियो राम मंदिर चंदा चोरी का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: पंकज कपूर ने सुनाए NSD के दिनों के मजेदार किस्से, बेटे शाहिद की कबीर सिंह पर क्या बोले?


















