The Lallantop
Logo

पड़ताल: क्या है UP चुनाव में बीजेपी नेता की पिटाई का सच

हमने वायरल दावे की पड़ताल की.

Advertisement

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए हर पार्टी के उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. कुछ जगहों से प्रत्याशियों पर हमले की खबरें भी सामने आ रही हैं. बीते सोमवार यानी 25 जनवरी को मेरठ में बीजेपी प्रत्याशी की गाड़ी पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेरठ के सिवालखास विधानसभा के छुर्र गांव में स्थानीय लोगों ने बीजेपी उम्मीदवार चौधरी मनिंदरपाल सिंह से मारपीट का प्रयास किया. ऐसे ही खबरों के बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. तस्वीर में एक व्यक्ति है, जिसके कपड़े फटे हुए हैं. व्यक्ति के बगल में एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है. इस व्यक्ति को सोशल मीडिया यूजर बीजेपी नेता बता रहे हैं. ‘दी लल्लनटॉप’ ने वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ. वायरल तस्वीर यूपी की नहीं बल्कि राजस्थान की है. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement