The Lallantop

'गटर जेनरेशन' बयान पर कंगना रनौत से मारपीट? वायरल वीडियो का सच ये है

कंगना ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में इस्तेमाल हुई भाषा पर आपत्ति जताते हुए युवा पीढ़ी को 'गटर जेनरेशन' कहा था. उनके बयान के बाद एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो खूब वायरल है. दावा है कि वीडियो में जिस महिला के साथ बदसलूकी हो रही है, वो कंगना रनौत हैं.

Advertisement
post-main-image
क्या 'गटर जेनरेशन' बयान के बाद कंगना रनौत से हुई मारपीट?

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लोकसभा सांसद कंगना रनौत के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि भीड़ ने उनकी पिटाई की।
  • वीडियो पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का है जिसमें तृणमूल नेता कृष्ण दास की बेटी प्रणयिता दास के साथ पुलिस स्टेशन के बाहर हुई मारपीट दिखती है।
  • पड़ताल से पता चला कि वीडियो का कंगना रनौत से कोई संबंध नहीं है और इसे गलत जानकारी के साथ वायरल किया गया है।

क्या बीजेपी की लोकसभा सांसद कंगना रनौत से भीड़ ने मारपीट की? कंगना ने बीते दिनों ‘Gen Z’ प्रोटेस्टर्स को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर खूब विवाद मचा था. कंगना ने प्रोटेस्ट में इस्तेमाल हुई भाषा पर आपत्ति जताते हुए युवा पीढ़ी को 'गटर जेनरेशन' कहा था. उनके बयान के बाद एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो खूब वायरल है. वीडियो में एक महिला कार से निकलती है और वहां मौजूद लोग उसके साथ बदसलूकी करते हैं. उसके बाल खींचते हैं. वहां खड़े पुलिसवाले महिला को बचाने का प्रयास करते हैं. दावा है कि वीडियो में जिस महिला के साथ बदसलूकी हो रही है, वो ‘कंगना रनौत’ हैं.

Advertisement

संतोष सौरभ नाम के एक फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “कंगना की कुटाई, गटर जेनरेशन वाले बयान पर महिलाओं का फूटा गुस्सा. एक कार्यक्रम के दौरान कार से उतरते ही महिलाओं ने कंगना की जमकर धुनाई की.”

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट

इसी तरह विकास यादव नाम के एक फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “नई जेनरेशन पर गलत टिप्पणी कर बुरी तरह से फंसी कंगना रनौत.”

Advertisement
विकास यादव की पोस्ट का स्क्रीनशॉट
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
पड़ताल

तो क्या है सच्चाई? गूगल, फेसबुक, X पर हर तरह के कीवर्ड सर्च करने पर हमें कंगना के साथ मारपीट की कोई प्रामाणिक खबर नहीं मिली. वायरल वीडियो में JDN न्यूज़ का लोगो लगा है. JDN न्यूज़ एक बांग्ला न्यूज़ पोर्टल है. इसके फेसबुक पेज पर वायरल वीडियो का लंबा वर्जन मौजूद है, जिसे 30 जुलाई को अपलोड किया गया था.

JD News के वीडियो का स्क्रीनशॉट
JDN news के वीडियो का स्क्रीनशॉट

वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, महिला तृणमूल कांग्रेस के नेता कृष्ण दास की बेटी प्रणयिता दास हैं. और ये वीडियो पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का है. घटना को कई मीडिया संस्थानों ने छापा था. ‘’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो उस वक्त का है जब प्रणयिता पुलिस स्टेशन पहुंची थीं. तब कुछ लोगों ने उनके ऊपर अंडे फेंके थे. 

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट बताती है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामले में प्रणयिता पुलिस स्टेशन गई थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रणयिता दास पर अंडे फेंके और उनके खिलाफ प्रोटेस्ट किया.

Advertisement

‘EI Samay’ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रणयिता और उनके पिता विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के एक मामले में आरोपी हैं.

नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि TMC नेता की बेटी के साथ हुई मारपीट का वीडियो कंगना रनौत का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.   

वीडियो: सुप्रीम कोर्ट में आर्थिक आधार पर उपकोटा की मांग, केंद्र ने दिया जवाब

Advertisement