The Lallantop

TMC सांसद सयानी घोष भीड़ के सामने नाचीं? वीडियो वायरल होते ही फर्जीवाड़ा पकड़ा गया

कई लोगों का दावा है कि वीडियो में दिख रही महिला TMC सांसद सयानी घोष हैं. इसके साथ ही यूजर्स सयानी और TMC पर निशाना साध रहे हैं. उनका कहना है कि सयानी के इस डांस स्टेप की वजह से उन्हें सांसद बनाया गया है. इस वीडियो की जांच पड़ताल करने पर क्या पता लगा?

Advertisement
post-main-image
क्या डांस कर रही ये महिला TMC सांसद सयानी घोष हैं?

एक महिला स्टेज पर डांस कर रही है. बैकग्राउंड में एक लोक गीत बज रहा है जो बंगाल से लेकर बांग्लादेश तक फेमस है. सैकड़ों की भीड़ ये डांस देख रही है, एनजॉय कर रही है. कोई झूम रहा, कोई कैमरे में कैद कर रहा. महिला का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है. लेकिन बावजूद इसके सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का दावा है कि वीडियो में दिख रही महिला TMC सांसद सयानी घोष हैं. इसके साथ ही यूजर्स सयानी और TMC पर निशाना साध रहे हैं. उनका कहना है कि सयानी के इस डांस स्टेप की वजह से उन्हें सांसद बनाया गया है. अब वीडियो में सयानी घोष हैं, या नहीं, जानेंगे आज की पड़ताल में.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
दावा

अरुण यादव कोसली नाम के यूजर ने वीडियो को X पर शेयर करते हुए लिखा, “वैसे सायोनी घोष सांसद कैसे बन गईं अब समझ आ रहा है देखिए.”

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट

Wo char log नाम के एक फेसबुक पेज ने लिखा, “वैसे सयानी घोष सांसद कैसे बन गईं. अब समझ में आ रहा है.”

Advertisement
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट

पड़ताल:-

तो क्या है दावे की सच्चाई? क्या डांस कर रही महिला सायोनी घोष हैं? ये जानने के लिए हमने वीडियो के कुछ कीफ्रेम को गूगल इमेज पर खोजा. हमें रासेल खान नाम के पेज पर ये वीडियो मिला, जिसे 5 मई को अपलोड किया गया था. इस पेज पर इस डांस के कई वीडियो अपलोड किए गए हैं. इनमें से कई वीडियो में हैशटैग मेघा क्वीन लिखा है. ‘मेघा क्वीन डांस’ सर्च करने पर हमें मेघा क्वीन नाम के एक फेसबुक पेज पर भी वीडियो मिला. जिसमें वीडियो अलग-अलग एंगल से अपलोड किया गया है. पेज के अबाउट सेक्शन में लोकेशन लिखी है, बोगरा, राजशाही, बांग्लादेश.

वीडियो 15 अप्रैल को अपलोड किया गया है. कैप्शन बांग्ला में लिखा है जिसका हिंदी तर्जुमा है, “मेघा क्वीन का बैसाखी पर वायरल डांस.” वीडियो में पीछे बैकग्राउंड में एक पोस्टर है जिसपर बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान की फोटो लगी है. इससे साफ है कि वीडियो बगांल का नहीं बांग्लादेश का है. पेज पर मेघा के कई डांस वीडियो अपलोड किए गए हैं. जिसमें वे अलग-अलग मौके पर डांस करते दिखाई दे रही हैं.

मेघा का स्क्रीनशॉट
मेघा का स्क्रीनशॉट

वीडियो में डांस कर रही महिला का चेहरा साफ नज़र आ रहा है. और ये सयोनी घोष तो कतई नहीं हैं. दोनों का चेहरा देखकर ही साफ समझा जा सकता है. इसके अलावा हमें बांग्लादेश के कई यूट्यूब चैनल पर भी मेघा के कई डांस वीडियो मिले. नाम के एक चैनल पर साल भर पहले मेघा का एक डांस वीडियो अपलोड किया गया है. जहां बताया गया है कि वो बांग्लादेश के बागुरा की डांसर हैं. हमने अधिक जानकारी के लिए मेघा से संपर्क किया है. उनका जवाब आने पर लेख अपडेट किया जाएगा.

Advertisement
नतीजा:-

कुल मिलाकर, साफ है कि बांग्लादेश की एक डांसर का वीडियो टीएमसी सांसद सयानी घोष का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है. वायरल वीडियो में नज़र आ रही महिला टीएमसी सांसद नहीं हैं.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: NEET पेपर लीक पर बोले Avadh Ojha, 'PM Modi को देना चाहिए इस्तीफा'

Advertisement