The Lallantop
Logo

पड़ताल: प्लेटफॉर्म टिकट से ट्रेन में यात्रा करने के वायरल दावे का सच

टिकट को लेकर ये दावा तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

25 नवंबर 2021 को सेन्ट्रल रेलवे की मुंबई डिविजन ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपए से घटाकर 10 रुपए करने का ऐलान किया. इसके बाद देशभर में अलग-अलग रेलवे जोन ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत को 10 रुपए कर दिया. प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ाने पर रेलवे का तर्क था कि इससे कोरोना संकट के दौरान प्लेटफॉर्म पर आने वाली अनावश्यक भीड़ को रोका जा सकता है. अब प्लेटफॉर्म टिकट को लेकर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कहा गया है कि अगर आपके पास सिर्फ प्लेटफॉर्म टिकट है तो आप ट्रेन में यात्रा भी कर सकते हैं. ‘दी लल्लनटॉप’ ने वायरल दावे की पड़ताल की. हमारी जांच में ये वायरल दावा भ्रामक निकला. फिलहाल रेलवे ने ऐसा कोई भी नियम नहीं बनाया है, जिससे आप प्लेटफॉर्म टिकट के आधार पर ट्रेन में यात्रा कर सकें. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement