क्या अफगानिस्तान में भारतीय राष्ट्रगान गाया गया? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक मस्जिद के पास तिरंगा फहराया जा रहा हैं. आसपास बड़ी संख्या में लोग हैं. और वे भारत का राष्ट्रगान गा रहे हैं. दावा किया जा रहा कि वीडियो अफगानिस्तान का है. जहां लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय गान गाया.
अफगानिस्तान में भारतीय राष्ट्रगान चला? 'अखंड भारत' का सपना बेचने वालों को सच चुभेगा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक मस्जिद के पास तिरंगा फहराया जा रहा हैं. आसपास बड़ी संख्या में लोग हैं. और वे भारत का राष्ट्रगान गा रहे हैं. दावा किया जा रहा कि वीडियो अफगानिस्तान का है. जहां लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय गान गाया.

X पर News Corridors नाम के एक अकाउंट से वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, “अफ़गानिस्तान में भारत का राष्ट्रगान गाया गया. अब अखंड भारत दूर नहीं है.”
इसी तरह ऋतु प्रिया नाम की यूज़र ने भी वायरल पोस्ट X पर शेयर करते हुए लिखा, “अफगानिस्तान में भारत का राष्ट्रगान गाया गया. अखंड भारत अब दूर नहीं.”
पड़तालक्या है दावे की सच्चाई? वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स सर्च करने पर हमें ये ‘darululoomdeoband01’ के इंस्टाग्राम पेज पर मिला. वीडियो 27 जनवरी, 2026 को अपलोड किया गया था. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “ये यूपी के देवबंद का है.”
इससे मदद लेते हुए हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड सर्च किए. हमें 'द ऑब्जर्वर पोस्ट' के इंस्टाग्राम पेज पर 27 जनवरी को पोस्ट किया गया एक वीडियो मिला. पोस्ट में वायरल वीडियो मौजूद है. पोस्ट का कैप्शन है: "गणतंत्र दिवस पर दारुल उलूम देवबंद का एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में मदरसे में राष्ट्रगान बजते हुए देखा जा सकता है. वहां मौजूद लोग राष्ट्रगान के दौरान सम्मानपूर्वक खड़े दिखाई दे रहे हैं."
हमें ‘नवभारत टाइम्स’ की वेबसाइट पर 27 जनवरी को छपी एक रिपोर्ट मिली. इसमें वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब मौजूद है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये 26 जनवरी 2026 का वीडियो है. गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के सहारनपुर में दारुल उलूम देवबंद में तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान बजाया गया था.
नतीजाकुल मिलाकर, साफ है कि यूपी के देवबंद का करीब 8 महीने पुराना वीडियो अफगानिस्तान का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: ‘सांप खाया, गोली खाई…’ कर्नल कौशल कश्यप ने आर्मी ऑपरेशन्स की खतरनाक कहानियां सुनाईं












