The Lallantop

नितिन नबीन ने उल्टा तिरंगा फहराया? वायरल फोटो की सच्चाई जान लीजिए

सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है. इस फोटो में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के हाथ में तिरंगा दिख रहा है. लेकिन इस फोटो में हरा रंग ऊपर और केसरिया नीचे है. दावा किया जा रहा कि नितिन नबीन ने उल्टा तिरंगा फहराया. इस दावे की सच्चाई जान लेते हैं.

Advertisement
post-main-image
नितिन नबीन की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. (एक्स)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने उल्टा तिरंगा फहराया है, जबकि आधिकारिक तस्वीरों में तिरंगा ठीक ढंग से हाथ में था।
  • यह विवाद सोशल मीडिया पर भ्रामक तस्वीरें और वीडियो के कारण उत्पन्न हुआ, जिनमें तिरंगे के रंगों को उल्टे दिखाया गया था, जबकि 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा फहराने का प्रचार है।
  • पड़ताल में यह स्पष्ट हुआ कि वायरल दावा गलत था, और नितिन नबीन ने वास्तव में तिरंगा सही दिशा में फहराया था; इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत या कार्रवाई नहीं हुई।

क्या बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उल्टा तिरंगा फहराया? उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसमें वो हाथ में तिरंगा लिए हुए नज़र आ रहे हैं. लेकिन हरा रंग ऊपर और केसरिया नीचे है. दावा किया जा रहा कि नितिन नबीन ने उल्टा तिरंगा फहराया. कहा जा रहा कि बीजेपी ने तिरंगे का अपमान किया.

Advertisement
दावा

X पर केपी पाठक नाम के यूज़र ने वायरल तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "यह है बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और इनको यह नहीं पता है कि तिरंगा उल्टा है कि सीधा है."

Advertisement

मोहित चौधरी नाम के एक यूज़र ने तस्वीर को शेयर करके लिखा, “महोदय जी आपसे हाथ जोड़कर निवेदन है की ध्यान से कार्य करें. यह महोदय हमारे तिरंगे का अपमान है.”

पड़ताल

तो क्या है सच्चाई? कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली जिससे वायरल दावे की पुष्टि होती हो. हमें BJP के आधिकारिक एक्स हैंडल पर 13 अगस्त 2026 को शेयर की गई एक पोस्ट मिली. पोस्ट में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की कई तस्वीरें हैं. इन्हीं में से एक तस्वीर वायरल तस्वीर से काफ़ी मिलती जुलती है. लेकिन इस तस्वीर में नितिन नबीन के हाथों में नज़र आ रहे तिरंगे में केसरिया रंग ऊपर और हरा रंग नीचे हैं. संभव है कि इसी तस्वीर को एडिट करके भ्रम फैलाया गया है.

Advertisement

इसी तरह नितिन नबीन के ऑफिसियल हैंडल पर हमें 13 अगस्त की एक पोस्ट मिली. पोस्ट में 20 सेकेंड का एक वीडियो है जिसमें नितिन नबीन तिरंगा फहराते नज़र आ रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, आइए, अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और इस गौरवपूर्ण अभियान में सहभागी बनें.

ये भी पढ़ें - योगी आदित्यनाथ और गिरिराज के सामने उल्टा तिरंगा अब क्यों वायरल हो रहा है?

हर घर तिरंगा अभियान क्या है?

'हर घर तिरंगा' अभियान साल 2022 में शुरू हुआ था. मकसद है स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों को अपने घरों, वर्कप्लेस पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना. इस बार ये अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलाया जा रहा है.

नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की तस्वीर भ्रामक दावे के साथ शेयर की जा रही है. नितिन नबीन ने तिरंगा उल्टा नहीं फहराया था.

वीडियो: पड़ताल: राम मंदिर दान केस से जुड़े सीसीटीवी फुटेज से क्या पता चला?

Advertisement