The Lallantop

महिला आरक्षण बिल पर सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फाड़े 'सैनिटरी पैड'? नहीं, वीडियो पाकिस्तान का है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें कुछ लोगों को एक कपड़े को फाड़ते हुए देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नज़र आ रहे लोग विपक्षी पार्टी खासकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जो महिला आरक्षण बिल के विरोध में सैनिटरी पैड फाड़कर प्रदर्शन कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
महिला आरक्षण बिल पर सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फाड़े 'सैनिटरी पैड'?

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 131वें संविधान संशोधन बिल के तहत महिला आरक्षण बिल लोकसभा में वोटिंग के बाद पास नहीं हो पाया क्योंकि सरकार दो-तिहाई बहुमत जुटाने में सफल नहीं हुई।
  • महिला आरक्षण बिल के विरोध और समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दलों के मतभेद हैं, जहां कांग्रेस और सपा समर्थन करते हुए परिसीमन की व्यवस्था के खिलाफ हैं।
  • वायरल वीडियो में दिखाया गया प्रदर्शन पाकिस्तान का पुराना वीडियो पाया गया, जिसका महिला आरक्षण बिल के विरोध से कोई संबंध नहीं है, इस तथ्य की मीडिया तथा पड़ताल ने पुष्टि की।

महिला रिजर्वेशन बिल से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल वोटिंग के बाद गिर गया. सरकार इसे पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत नहीं जुटा सकी. सरकार ने विपक्ष की जमकर आलोचना की. उसे महिला विरोधी बताया. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें कुछ लोगों को एक कपड़े को फाड़ते हुए देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नज़र आ रहे लोग विपक्षी पार्टी खासकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जो महिला आरक्षण बिल के विरोध में सैनिटरी पैड फाड़कर प्रदर्शन कर रहे हैं.

Advertisement

ओसियन जैन नाम की यूज़र ने वीडियो को X पर शेयर करते हुए लिखा, “महिला आरक्षण बिल के विरोध में सपा-कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जामा मस्जिद के सामने ‘सैनिटरी पैड’ फाड़कर प्रदर्शन किया.”

Advertisement

इसी दावे के साथ कई अन्य यूजर्स ने वीडियो को शेयर किया है जिसे यहां देख सकते हैं.


पड़ताल

क्या है सच्चाई? ये जानने के लिए वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया. हमें Big Breaking Wire नाम के X हैंडल पर 14 अक्टूबर, 2023 को अपलोड किया गया एक पोस्ट मिला जिसमें वायरल वीडियो मौजूद है. वीडियो के साथ लिखे कैप्शन के मुताबिक, ये वीडियो पाकिस्तान में इज़रायल के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन का है. प्रदर्शन में लोग अपने दांतों से इजरायल का झंडा फाड़ रहे हैं.

Advertisement

इससे साफ है कि वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है.  

इससे हिंट लेते हुए कुछ कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें ये वीडियो LS News नाम के पाकिस्तान के एक स्थनीय न्यूज पोर्टल पर भी मिला. वीडियो 15 अक्टूबर को फेसबुक पर पोस्ट किया गया था. पोस्ट के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के पेशावर में लोगों ने फिलिस्तीन के समर्थन में एक मार्च निकाला था. ये वीडियो उसी प्रदर्शन का है.

महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी पार्टियां सपा-कांग्रेस का मत क्या है ?

बिल 17 अप्रैल को लोकसभा में गिर गया. कांग्रेस और सपा का मानना है कि वे महिला आरक्षण के समर्थन में हैं लेकिन वे इसके साथ जोड़े गए परिसीमन के प्रावधान के खिलाफ हैं. दोनों दलों ने इससे देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. इन पार्टियों की मांग है कि 2023 में पास हुए “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के मुताबिक, 2029 के चुनाव से ही महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाए.

नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि पाकिस्तान का करीब ढाई साल पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. इसका सपा-कांग्रेस के विरोध से कोई लेना देना नहीं है. 
 

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: अनिल कपूर को 'मिस्टर इंडिया' बनाने वाले शेखर कपूर ने टॉम क्रूज से दोस्ती पर क्या कहा?

Advertisement