The Lallantop

असद के जनाजे में भाई ने दी बदला लेने की धमकी? खोड़ा हत्याकांड के नाम पर वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर एक जनाजे का वीडियो वायरल है जिसे असद के जनाजे का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में भारी तादाद में लोगों की भीड़ इकट्ठा दिखाई दे रही है. दावा किया जा रहा है कि ये असद का जनाजा है, जिसमें सैकड़ों लोग जुटे थे और वहीं खड़े असद के भाई ने सरेआम उसकी मौत का इंतकाम लेने की बात कही है.

Advertisement
post-main-image
असद के जनाजे में भाई ने दी बदला लेने की धमकी? (सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • खोड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद उसके घर पर अवैध निर्माण को खाली करने का नोटिस दिया गया है और परिवार को दो हफ्ते की मोहलत दी गई है।
  • खोड़ा हत्याकांड में आरोपी असद की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनका जनाजा दिखाने वाला एक वीडियो वायरल हुआ, लेकिन जांच में यह वीडियो दिल्ली के वेलकम इलाके के एक अलग जनाजे का पाया गया।
  • पड़ताल से स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो असद के जनाजे का नहीं है, जिससे भ्रामक सूचना फैलने की संभावना कम होगी; ऐसे मामलों में सटीक जानकारी की आवश्यकता बनी रहेगी।

खोड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद प्रशासन ने उसके घर पर अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा कर दिया है. साथ ही आरोपी के परिवार को दो हफ्ते के भीतर इस अवैध कब्जे को खाली करने की मोहलत दी गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस बीच सोशल मीडिया पर एक जनाजे का वीडियो वायरल है जिसे असद के जनाजे का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में भारी तादाद में लोगों की भीड़ इकट्ठा दिखाई दे रही है. दावा किया जा रहा है कि ये असद का जनाजा है, जिसमें सैकड़ों लोग जुटे थे और वहीं खड़े असद के भाई ने सरेआम उसकी मौत का इंतकाम लेने की बात कही है.

उमा शंकर राजपूत नाम के यूज़र्स ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “17 साल के सूर्य चौहान की बकरीद के दिन चाकू मारकर हत्या करने वाला आतंकी असद के जनाजे पर सैकड़ों मुस्लिम जुटे, और असद का भाई खुलेआम धमकी दे रहा है,“बदला जरूर लूंगा.”

Advertisement
undefined

इसी दावे को कई अन्य यूज़र्स ने भी शेयर किए हैं जिनके पोस्ट यहां देख सकते हैं. 

पड़ताल

वायरल वीडियो के कीफ्रमे्स सर्च करने पर हमें Shaan Mohd नाम के फेसबुक पेज पर 21 मई को ये वीडियो मिला. इससे ये तो स्पष्ट हो गया कि वीडियो का सूर्या हत्याकांड से कोई लेना देना नहीं है. क्योंकि सूर्या की हत्या 28 मई को हुई थी. और उसकी हत्या का मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर 31 मई को हुआ था.  

Advertisement
Shaan Mohd के फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट
Shaan Mohd के फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, Welcome Firing. इससे हिंट लेते हुए हमने सर्च किए तो वीडियो ‘’ नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला. जिसमें वायरल वीडियो का हिस्सा देखा जा सकता है. 21 मई को वीडियो अपलोड किया गया था. ये वीडियो देखने और अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट पढ़ने पर मालूम पड़ा मामला दिल्ली के वेलकम का है.  

तो हुआ यूं कि  कुछ महीने पहले मोईन कुरैशी नाम के शख्स ने दिल्ली के वेलकम इलाके में फैज़ान उर्फ फज्जी की हत्या कर दी थी. मोईन की गिरफ्तारी हुई. वो तब से जेल में बंद था. लेकिन इसके बाद 19 मई की रात मोईन के भाई अमान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अमन के जनाजे में उसका भाई मोईन कुरैशी भी शामिल हुआ. उसे पुलिस कस्टडी में दिल्ली के वेलकम कब्रिस्तान में लाया गया था. ये वीडियो उसी जनाजे का है.  


नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि वायरल वीडियो असद के जनाजे का नहीं है. वीडियो दिल्ली के वेलकम का है जिसे भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.


पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: 'धुरंधर' के जमील जमाली ने सुनाए मजेदार किस्से, रणवीर-अक्षय खन्ना पर क्या बोले राकेश बेदी?

Advertisement