The Lallantop

AAP नेता सौरभ भारद्वाज से पालम में हुई झड़प का वीडियो भ्रामक दावे से वायरल

दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज का एक वीडियो वायरल है. वीडियो में सौरभ भीड़ के बीच खड़े हैं जहां उनकी कुछ लोगों से झड़प भी हो जाती है. वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तम नगर का है जहां लोगों से ईद मनाने की नसीहत देने गए सौरभ भारद्वाज को हिंदुओं ने खदेड़कर भगा दिया.

Advertisement
post-main-image
AAP नेता सौरभ भारद्वाज से पालम में हुई झड़प का वीडियो भ्रामक दावे से वायरल

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • AAP नेता सौरभ भारद्वाज का वायरल वीडियो दिल्ली के पालम इलाके का है जहां AAP और बीजेपी नेताओं के बीच झड़प हुई थी, इसे उत्तम नगर या ईद के संदर्भ में गलत बताया गया है।
  • वीडियो का वायरल होना दिल्ली के पालम इलाके में 18 मार्च को घर में आग लगने की दुखद घटना और उसके बाद दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं की तीखी बहस के कारण हुआ, जो हाथापाई में बदल गई।
  • पड़ताल में पाया गया कि वीडियो का गलत संदर्भ देकर भ्रामक दावा किया गया है, जबकि पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में ले ली थी और मीडिया रिपोर्ट में इसकी पुष्टि भी हुई है।

दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज का एक वीडियो वायरल है. वीडियो में सौरभ भीड़ के बीच खड़े हैं जहां उनकी कुछ लोगों से झड़प भी हो जाती है. वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तम नगर का है जहां लोगों से ईद मनाने की नसीहत देने गए सौरभ भारद्वाज को हिंदुओं ने खदेड़कर भगा दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अनामिका नाम की एक फेसबुक यूज़र ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मुस्लिम हमारे भाई है. ईद मनाने दो.आप नेता सौरभ भारद्वाज को उत्तमनगर में पब्लिक ने जोर से धक्के देकर भगाया.”

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इसी दावे के साथ कई अन्य यूज़र्स ने भी वायरल वीडियो शेयर किए हैं जिनके पोस्ट आप यहां देख सकते हैं.  

Advertisement
पड़ताल


तो क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? सच्चाई जानने के लिए हमने वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स सर्च किए. हमें वीडियो का लंबा वर्जन न्यूज एजेंसी ‘IANS’ के X हैंडल पर मिला जिसे 19 मार्च को पोस्ट किया गया था. वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, ये दिल्ली के पालम इलाके का है. यहां AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के दौरे से पहले बीजेपी और AAP नेताओं के बीच झड़प हो गई थी. इससे साफ हो गया कि वीडियो ईद का नहीं है. इससे साफ है कि वीडियो ईद के मौके का नहीं है और न ही ये उत्तम नगर का है.

undefined

कुछ कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें वीडियो न्यूज एजेंसी ANI के फेसबुक पेज पर भी मिला. जिसे 19 मार्च को अपलोड किया गया था. इसमें वीडियो को दूसरे एंगल से शूट किया गया है. यहां भी दी गई जानकारी के मुताबिक, वीडियो पालम का है जहां AAP और बीजेपी नेताओं के बीच झड़प हो गई थी.

Advertisement

इस घटना के बारे में कई मीडिया वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट भी मिली. ‘द प्रिंट’ में 19 मार्च को छपी रिपोर्ट के मुताबिक,  दिल्ली के पालम इलाके में 18 मार्च को एक चार मंजिला घर में आग लग गई थी. इसमें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई थी. अगले रोज़ AAP और बीजेपी कार्यकर्ताओं इलाके का दौरा करने पहुंचे थे.

उनके बीच तीखी बहस हो गई जो देखते ही देखते हाथा-पाई में बदल गई. सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि बीजेपी विधायक कुलदीप सोलंकी के लोगों ने उनके ऊपर कुर्सी फेंक कर मारी थी. दिल्ली पुलिस के हवाले से लिखा है कि पुलिस के बीच-बचाव के बाद स्थिति को काबू में कर लिया गया.


नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि AAP नेता सौरभ भारद्वाज के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: काजोल का ऐसा इंटरव्यू पहले न देखा होगा, शाहरुख और अजय के कई किस्से सुनाए

Advertisement