पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद राज्य में अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम जारी है, जिसके तहत कई जगहों पर बुलडोज़र की कार्रवाई देखने को मिली है. इसी बीच सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो क्लिप्स को जोड़कर एक नया दावा किया जा रहा है. यूज़र्स का कहना है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जिस महिला ने बीजेपी का खुलकर समर्थन किया था, नतीजों के बाद प्रशासन ने उसी का घर उजाड़ दिया.
बंगाल चुनाव के बाद बीजेपी समर्थक महिला का घर टूटने का दावा झूठा, दिल्ली का वीडियो जोड़कर फैलाया जा रहा भ्रम
दो क्लिप वायरल हैं. पहली क्लिप में एक महिला न्यूज़ चैनल के कैमरे पर कहती दिख रही है कि उसे ममता बनर्जी पर नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है. जबकि दूसरे क्लिप में एक रोती-बिलखती महिला पीएम मोदी के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है और उन्हें अपनी इस हालत का जिम्मेदार ठहरा रही है.


उसके दो क्लिप वायरल हैं. पहली क्लिप में एक महिला न्यूज़ चैनल के कैमरे पर कहती दिख रही है कि उसे ममता बनर्जी पर नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है. जबकि दूसरे क्लिप में एक रोती-बिलखती महिला पीएम मोदी के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है और उन्हें अपनी इस हालत का जिम्मेदार ठहरा रही है. सोशल मीडिया पर इन दोनों महिलाओं को एक ही शख्स बताते हुए दावा किया जा रहा है कि बीजेपी पर भरोसा करने का अंजाम इस महिला को अपना घर गंवाकर भुगतना पड़ा है.
Zaid Shaikh नाम के एक फेसबुक यूज़र ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “बंगाल में चुनाव के समय यह अंधभक्तीन कह रही थी दीदी पर भरोसा नहीं है बीजेपी पर भरोसा है, बीजेपी बंगाल जीती फिर बुलडोजर चला दिया तो इस अंधभक्तीन का घर भी लपेटे में आ गया.”

इसी तरह के दावे कई अन्य यूज़र्स ने भी शेयर किए हैं जिनके पोस्ट यहां देख सकते हैं.
पड़ताल
क्या है वीडियो की सच्चाई? क्या दोनों वीडियो में नज़र आ रहीं महिलाएं एक ही हैं? यह जानने के लिए हमने दोनों क्लिप एक-एक करके देखें.
पहला हिस्सा.
इस क्लिप में महिला जिस माइक आईडी पर बयान दे रही है, उस पर ‘

दूसरा हिस्सा.
इसमें ‘ज’ अक्षर का एक वाटरमार्क दिखाई देता है, जो ‘

आजतक की फैक्ट चेक टीम ने रिपोर्टर प्रफुल से संपर्क किया, तो उन्होंने साफ किया कि इस वीडियो का बंगाल से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है.
दोनों वीडियो में नज़र आ रहीं महिलाएं अलग हैं. दोनों जगह अलग है और दोनों मामले अलग हैं.
नतीजाकुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि दो अलग-अलग क्लिप को जोड़कर भ्रामक दावा किया गया है.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: एक्टर हर्ष छाया को कैसे मिला 'अनदेखी' में 'पापाजी' का रोल? समय रैना की गाली पर भी बोले


















