The Lallantop

बंगाल में बीजेपी की जीत पर पुलिसवालों ने किया डांस? शेयर करने से पहले सच जान लें

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ पुलिस वाले बीजेपी के चुनावी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये पश्चिम बंगाल का है जहां बीजेपी की जीत के बाद पुलिसवाले जश्न मना रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
बंगाल में बीजेपी की जीत पर पुलिसवालों ने किया डांस? शेयर करने से पहले सच जान लें

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम स्वरूप बीजेपी ने 200 से अधिक सीटें जीतकर पहली बार राज्य में सत्ता प्राप्त की है।
  • वायरल वीडियो जो पुलिसकर्मियों के बीजेपी गान पर डांस को दिखाता है, मूल रूप से महाराष्ट्र के कोल्हापुर का तीन साल पुराना वीडियो है, न कि पश्चिम बंगाल का।
  • पड़ताल में यह पुष्टि हुई कि वायरल वीडियो में बीजेपी का चुनावी गाना बाद में जोड़ा गया है, जिससे यह साबित होता है कि वीडियो को भ्रामक तरीके से शेयर किया गया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए. बीजेपी ने 200 से ज्यादा सीटें जीतकर पहली बार राज्य में सत्ता हासिल की है. ममता बनर्जी समेत टीएमसी के कई बड़े नेता अपना चुनाव हार गए. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें कुछ पुलिस वाले बीजेपी के चुनावी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये पश्चिम बंगाल का है जहां बीजेपी की जीत के बाद पुलिसवाले जश्न मना रहे हैं.

Advertisement

जूली शर्मा नाम की एक फेसबुक यूज़र ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले और ईवीएम हैक की दुहाई लगाने वाले जरा मुझे ये बताए कि इन पुलिसवालों को किसने हेक किया है जो बीजेपी के जितने पर इतने खुश हैं जैसे आज देश आजाद हुआ हो.”

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट


इसी तरह के दावे के साथ कई अन्य यूज़र्स ने भी किए हैं जिनके पोस्ट यहां देख सकते हैं.

Advertisement

पड़ताल

क्या है वीडियो की सच्चाई? वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये यश अराते व्लॉग नाम के पर मिला. जिसे 10 सितंबर, 2022 को अपलोड किया गया था. वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक ये महाराष्ट्र के कोल्हापुर का है. वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसवाले गणपति विसर्जन के समय डांस कर रहे थे. यश ने इस वीडियो का undefined 11 सितंबर, 2022 को अपलोड किया था जिसमें वायरल वीडियो से मिलते-जुलते सीन नज़र आ रहे हैं. वीडियो में बीजेपी का वो कैंपेन सॉन्ग भी नहीं है जैसा कि वायरल वीडियो में सुनाई दे रहा है. यानी अब दो बातें यहां साफ हो गईं. पहला, वीडियो करीब चार साल पुराना है. दूसरा, वायरल वीडियो में बीजेपी का कैंपेन सॉन्ग अलग से जोड़ा गया है.

यूट्यूब पेज का स्क्रीनशॉट
यूट्यूब पेज का स्क्रीनशॉट

और पुष्टि करने के लिए हमने वीडियो में नज़र आ रहे दृश्य को ध्यान से देखा. वीडियो में पार्वती ट्रेडर्स नाम से एक दुकान नज़र आ रही है. ये दुकान कोल्हापुर के पापाची टीकाटी इलाके में है. गूगल मैप के स्ट्रीट व्यू पर ये दुकान और उसके आसपास के दृश्य को देखा जा सकता है.  


नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर का तीन साल पुराना वीडियो पश्चिम बंगाल का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

Advertisement


पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: कैसे बने ‘उडारियां’ और 'सजन राजी'? सतिंदर सरताज ने सुनाई पीछे की कहानी

Advertisement