फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को खदेड़ते पुलिकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में पुलिसकर्मी रेहड़ी-पटरी वालों पर डंडे बरसाते, उनके सामान को नुकसान पहुंचाते नज़र आ रहे हैं. वीडियो को नेपाल का बताकर शेयर किया जा रहा है. दावा किया जा रहा कि वीडियो में नज़र आ रहे रेहड़ी पटरी वाले मुस्लिम और अवैध बांग्लादेशी हैं जिनके खिलाफ नेपाल सरकार ने सख्त एक्शन लिए हैं.
नेपाल में बांग्लादेशियों को खदेड़ने के नाम पर वायरल हुआ वीडियो खुद बांग्लादेश का है
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी रेहड़ी-पटरी वालों पर डंडे बरसाते, उनके सामान को नुकसान पहुंचाते नज़र आ रहे हैं. वीडियो को नेपाल का बताकर शेयर किया जा रहा है. दावा किया जा रहा कि वीडियो में नज़र आ रहे रेहड़ी पटरी वाले मुस्लिम और अवैध बांग्लादेशी हैं जिनके खिलाफ नेपाल सरकार ने सख्त एक्शन लिए हैं.


फेसबुक पर पूजा अरोड़ा नाम की एक यूज़र ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “नेपाल में हिंदुओं की सरकार ने अब सभी बांग्लादेशियों को भगाना शुरू कर दिया है.”

इसी तरह के दावों के साथ कई अन्य यूजर्स ने भी वायरल वीडियो शेयर किए हैं जिनके पोस्ट यहां देख सकते हैं.
पड़ताल
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें बांग्लादेशी न्यूज पोर्टल Maasranga News के फेसबुक पेज पर वायरल वीडियो का लंबा वर्जन मिला. वीडियो 17 मार्च, 2026 को अपलोड किया गया है. वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, फुटपाथ खाली कराने के लिए पुलिस ने की कार्रवाई.

इसके अलावा हमें ये वीडियो बांग्लादेश के मीडिया संस्थान
हमें गूगल मैप के स्ट्रीट व्यू पर ये जगह मिली जो कि बांग्लादेश नेशनल स्टेडियम के गेटनंबर-1 के पास है. पास में इसके बैतुल मुकर्रम राष्ट्रीय मस्जिद का साउथ गेट भी है.
कुल मिलाकर, साफ है कि बांग्लादेश में चलाए गए अतिक्रमण अभियान का वीडियो नेपाल का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: 'स्टार कल्चर' पर खुलकर बोले गोविंद नामदेव, ‘सत्या’ और ‘OMG’ के किस्से सुनाए















