शाहरुख खान की 'पठान' पर कई तरह के बवाल हुए. फिल्म अपने गाने और कपड़े के रंग को लेकर विवादों में रही. पर फिल्म की कमाई पर इसका सकारात्मक असर हुआ. सिर्फ छह दिन में 'पठान' ने 600 करोड़ की कमाई कर डाली. 500 करोड़ का आंकड़ा छूने पर फिल्म की पूरी टीम ने मीडिया से बात की और इसमें अलग-अलग सवालों के जवाब दिए. इसी दौरान शाहरुख खान ने फिल्म से जुड़े धार्मिक विवाद पर भी बात की है. उन्होंने जॉन, दीपिका और खुद को मनमोहन देसाई की फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' से जोड़ दिया. दीपिका पादुकोण अमर, शाहरुख अकबर और जॉन अब्राहम एंथनी. शाहरुख ने एंटरटेनमेंट को सीरियस न लेने की भी बात कही.
शाहरुख खान की 'पठान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में रुकने का नाम ही नहीं ले रही
धर्म के नाम पर 'पठान' का विरोध करने वालों को शाहरुख खान ने सही से समझा दिया.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















